विज्ञापन

देश को EV इंफ्रा पर फोकस करने की जरूरत, यही फ्यूचर मोबिलिटी है- डॉ उदय नारंग

उदय नारंग ने कहा कि हमें स्केल बढ़ाने की जरूरत है और यह किसी एक ओर होनी चाहिए. अगर आप 6 चीजों में आएंगे तो इसमें थोड़ी कंफ्यूजन है.

देश को EV इंफ्रा पर फोकस करने की जरूरत, यही फ्यूचर मोबिलिटी है- डॉ उदय नारंग
उदय नारंग

एनडीटीवी ओटोमेट द फ्यूल एंड फ्यूचर समिट में पहुंचे ओमेगा सेकी मोबिलिटी के फाउंडर और चेयरमैन डॉ उदय नारंग ने कहा कि दुनिया जैसे-जैसे साफ सुथरे ट्रांसफोर्टेशन की ओर बढ़ रहा है. इसमें EV क्रांति अब कोई दूर की बात नहीं है. यह हकीकत बनती जा रही है. उन्होंने बताया कि कैसे सस्टेनेबल, इलेक्ट्रिक-पावर्ड मोबिलिटी ट्रांसपोर्टेशन, इनोवेशन और एनर्जी के भविष्य को नए सिरे से परिभाषित करने वाली है.

फ्यूचर मोबिलिटी EV है

उदय नारंग ने बताया कि फ्यूचर मोबिलिटी ग्रीन है और यह इलेक्ट्रिक (EV) है. चाहे वह टू व्हिलर हो या थ्री, फोर और वन टन ट्रक हर चीज इलेक्ट्रिक होगी. कंपनियां भी अपनी स्पेश इलेक्ट्रिक में दिखाएगी न केवल भविष्य में बल्कि मौजूदा समय में भी इलेक्ट्रिक ही आगे बढ़ती जा रही है. हमें अब अच्छी चार्जिंग इंफ्रा की जरूरत है. मैं खुद 10 सालों से इस पर काम कर रहा हूं. 

किसी एक ओर स्केल बढ़ाने की जरूरत

उदय नारंग ने कहा कि हमें स्केल बढ़ाने की जरूरत है और यह किसी एक ओर होनी चाहिए. अगर आप 6 चीजों में आएंगे तो इसमें थोड़ी कंफ्यूजन है, हाइड्रोजन जरूरी है और अन्य विकल्प भी लेकिन सरकार को चाहिए को किसी एक चीज को ग्रेट बनाएं. अगर हम 10 चीजों पर काम करेंगे तो सभी चीजों में अच्छा नहीं कर सकेंगे. मेरा मानना है कि हमें अपने स्केल को देखना जरूरी है.

चार्जिंग इंफ्रा पर सरकार को करना चाहिए फोकस

हम पिछले 8-9 सालों से पॉलिसी बना रहे हैं, फिर चेंज करते हैं और फिर पॉलिसी बनाते हैं. इसमें हमारा खर्च भी होता है. बिजनेस के लिए एक स्थायी पॉलिसी होनी चाहिए. सरकार को PPP मॉडल पर काम करना चाहिए और PPP मॉडल पर ही चार्जिंग इंफ्रा को बढ़ाना चाहिए. अगर चार्जिंग इंफ्रा नहीं होगा तो कितनी गाड़ियां हो इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा. इसलिए सरकार को चार्जिंग इंफ्रा पर फोकस करना चाहिए. 

यह भी पढ़ेंः हाइड्रोजन ट्रेन कैसी दिखती है, PM मोदी ने शेयर की तस्‍वीरें, 17 जुलाई को दिखाएंगे हरी झंडी, रूट-किराया जान लें

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Uday Narang, EV Infrastructure, EV Infrastructure India, EV Charging, Green Energy
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com