विज्ञापन

Argentina vs England LIVE Streaming: अर्जेंटीना बनाम इंग्लैंड सेमीफाइनल कितने बजे होगा शुरू, कहां देख पाएंगे लाइव

Argentina vs England LIVE Streaming, FIFA World Cup 2026 Semi-Final: लियोनेल मेसी पहली बार इंग्लैंड का सामना करेंगे. अर्जेंटीना डिफेंडिंग चैंपियन है और उसकी कोशिश आज एक बार फिर फाइनल में जगह बनाने की होगी.

Argentina vs England LIVE Streaming: अर्जेंटीना बनाम इंग्लैंड सेमीफाइनल कितने बजे होगा शुरू, कहां देख पाएंगे लाइव
Argentina vs England LIVE Streaming: ARG vs ENG FIFA World Cup 2026 Semi-Final Live Telecast Details

Argentina vs England LIVE Streaming, FIFA World Cup 2026 Semi-Final: अर्जेंटीना और इंग्लैंड के बीच अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल की बहुचर्चित प्रतिद्वंद्विता बुधवार को जब विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल में फिर से जीवंत होगी तो सबकी नजर इस पर टिकी रहेगी कि इसमें लियोनेल मेस्सी के पांवों का जादू चलेगा या हैरी केन का करिश्मा.

मेस्सी ने अब तक मौजूदा टूर्नामेंट में आठ गोल करके अर्जेंटीना की जीत में अहम भूमिका निभाई है तो केन भी उनसे ज्यादा पीछे नहीं है जिन्होंने छह गोल दागे हैं. यह दोनों खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहली बार आमने-सामने होंगे क्योंकि दोनों टीम के बीच 2005 के बाद कोई मुकाबला नहीं हुआ है. केन को जूड बेलिंगहम (छह गोल) का भी अच्छा साथ मिला है.

इंग्लैंड की टीम के लिए जहां मेस्सी को रोकना एक चुनौती होगी वहीं केन और बेलिंगहम के सामने अर्जेंटीना की रक्षापंक्ति की कड़ी परीक्षा होगी. बेलिंगहम बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं और अर्जेंटीना को उनसे सतर्क रहना होगा.

इन दोनों देशों के बीच वर्षों से चली आ रही प्रतिद्वंद्विता को देखते हुए मैच के दौरान तनाव भी होने की संभावना है. फिर चाहे वह 1966 में खेले गए विश्व कप में अर्जेंटीना के तत्कालीन कप्तान एंटोनियो रैटिन को बाहर भेजने का मामला हो या फुटबॉल के मैदान से इतर 1982 में फ़ॉकलैंड द्वीप समूह पर हुआ संघर्ष, इन दोनों देशों के बीच फुटबॉल के मैदान के अंदर और बाहर तनाव देखने को मिला है.

जब इंग्लैंड और अर्जेंटीना के बीच मैच की बात हो तो फिर विश्व कप 1986 में डिएगो माराडोना के ‘हैंड ऑफ गॉड' गोल को कैसे भुलाया जा सकता है. उनके इस गोल के दम पर अर्जेंटीना जीत हासिल करने में सफल रहा था. इसके बाद 1998 में डेविड बेकहम को बाहर भेजे जाने और इसके चार साल बाद इस स्टार खिलाड़ी के फ्री किक पर किए गए गोल ने प्रतिद्वंद्विता को चरम पर पहुंचाया.

इस मैच में मिडफील्ड में रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. इंग्लैंड को अपना पूरा ध्यान मेस्सी पर लगाने से बचना होगा जो एंज़ो फर्नांडीज़ और एलेक्सिस मैक एलिस्टर के साथ मिलकर इंग्लैंड की रक्षात्मक पंक्ति को भेदने और उनके आक्रामक डिफेंस के पीछे मौजूद खाली जगह का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे.

कब और कहां होगा मुकाबला

15 जुलाई की देर रात अमेरिका के अटलांटा शहर में स्थित मर्सिडीज-बेंज स्टेडियम में अर्जेंटीना और इंग्लैंड के बीच फीफा वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाना है. 

कहां देख पाएंगे लाइव

भारत में अर्जेंटीना बनाम इंग्लैंड सेमीफाइनल मैच का लाइव टेलीकास्ट यूनाइट8 स्पोर्ट्स 1, यूनाइट8 स्पोर्ट्स 1 एचडी, यूनाइट8 स्पोर्ट्स 2, और यूनाइट8 स्पोर्ट्स 2 एचडी टीवी चैनलों पर उपलब्ध होगा. जबकि लाइव स्ट्रीमिंग जी5 प्लेटफॉर्म और ऐप पर उपलब्ध होगी. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Argentina, England, Football, 2026 FIFA World Cup
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com