विज्ञापन

Cochin Shipyard के शेयर सस्‍ते में बेच रही सरकार, 5 साल में 644% रिटर्न देकर किया मालामाल, मिलेगा कैसे

Cochin Shipyard share price: शेयर बाजार के निवेशकों के लिए सस्ते में शेयर खरीदने का बंपर मौका! 5 साल में 644% रिटर्न देने वाली कंपनी के शेयर ₹1400 में दे रही सरकार... आम निवेशक 8 जुलाई से इसके लिए बोली लगा सकते हैं.

Cochin Shipyard के शेयर सस्‍ते में बेच रही सरकार, 5 साल में 644% रिटर्न देकर किया मालामाल, मिलेगा कैसे
Cochin Shipyard OFS: कोचीन शिपयार्ड में सरकार OFS के जरिए ₹1400 के डिस्काउंट रेट पर 5% हिस्सेदारी बेच रही है.

अगर आप शेयर बाजार से मुनाफा कमाना चाहते हैं तो आपके लिए सस्ते में शेयर खरीदने का शानदार मौका है. केंद्र सरकार कोचीन शिपयार्ड (Cochin Shipyard) में अपनी 5 प्रतिशत तक हिस्सेदारी ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए बेच रही है. इस ऑफर के लिए प्रति शेयर 1400 रुपये का फ्लोर प्राइस रखा गया है. यह कीमत सोमवार के क्लोजिंग प्राइस से करीब 7 प्रतिशत कम है. ऐसे में जिन निवेशकों की नजर इस शेयर पर है, उनके लिए यह एक अच्छा मौका माना जा रहा है.

'ग्रीन-शू' ऑप्शन से सरकार बेचेगी कुल 5% हिस्सेदारी

सरकार पहले कंपनी की 2.52 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचेगी. अगर इस ऑफर में निवेशकों की तरफ से ज्यादा मांग आती है, तो ग्रीन शू ऑप्शन के तहत 2.52 प्रतिशत अतिरिक्त हिस्सेदारी भी बेची जाएगी. यानी कुल मिलाकर सरकार 5 प्रतिशत तक हिस्सेदारी बेच सकती है.

आम निवेशकों के लिए कल खुलेगा OFS, सरकार जुटाएगी ₹1,856 करोड़

यह OFS आज यानी 7 जुलाई 2026 को नॉन रिटेल निवेशकों के लिए खुल गया है. वहीं रिटेल निवेशक 8 जुलाई 2026 को इस ऑफर में बोली लगा सकेंगे. सरकार को इस हिस्सेदारी बिक्री से करीब 1,856 करोड रुपये जुटने की उम्मीद है.

सरकार के पास अभी भी कोचीन शिपयार्ड में 67.91 प्रतिशत हिस्सेदारी है. सरकार ने पूरे वित्त वर्ष में सरकारी कंपनियों में हिस्सेदारी बेचकर और दूसरी सरकारी संपत्तियों से 80,000 करोड रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा है. इससे पहले सरकार सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, कोल इंडिया, एनएचपीसी, एनएलसी इंडिया, जीआईसी और आईआरएफसी में हिस्सेदारी बेचकर 18,561 करोड रुपये जुटा चुकी है.

OFS के ऐलान का असर, बाजार खुलते ही शेयर में आई भारी गिरावट

OFS की घोषणा के बाद मंगलवार को बाजार खुलते ही कोचीन शिपयार्ड के शेयर में गिरावट देखने को मिला. सुबह कारोबार के दौरान शेयर करीब 4 प्रतिशत टूटकर 1,444 रुपये के आसपास पहुंच गया. गिरावट की सबसे बड़ी वजह OFS का 1400 रुपये का फ्लोर प्राइस माना जा रहा है, जो मार्केट प्राइस से कम है.

लॉन्ग टर्म के निवेशकों की हुई है चांदी, 5 साल में दिया 644% का बंपर रिटर्न

हालांकि, अगर लॉन्ग टर्म की बात करें तो इस शेयर ने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है. पिछले 5 साल में यह शेयर करीब 180 रुपये से बढ़कर 1,500 रुपये के पार पहुंच चुका है. यानी इस दौरान निवेशकों को करीब 644 प्रतिशत का रिटर्न मिला. हालांकि हाल के समय में शेयर में कमजोरी भी देखने को मिली है. पिछले 1 साल में शेयर करीब 29.64 प्रतिशत और पिछले 6 महीने में करीब 10.24 प्रतिशत गिरा है.ऐसे में लॉन्ग टर्म में इस शेयर में निवेश करने की सोच रहे हैं, वे OFS के जरिए कम कीमत पर शेयर खरीद सकते हैं.

(नोट- ये सिर्फ एक सामान्य जानकारी है. किसी भी तरह के निवेश से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें.)
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cochin Shipyard Share Price, Cochin Shipyard OFS
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com