Business Ideas for Village: एक समय था जब गांव में रोजगार के मौके कम होने की वजह से लोग काम की तलाश में शहरों का रुख करते थे. लेकिन अब समय बदल चुका है. अगर आपके पास मेहनत करने का जज्बा है, तो गांव में रहकर भी कम खर्च में ऐसा बिजनेस शुरू किया जा सकता है, जिससे हर महीने अच्छी कमाई हो सकती है. खास बात यह है कि इनमें से कई बिजनेस घर से या छोटी जगह से भी शुरू किए जा सकते हैं. हालांकि कमाई इस बात पर भी निर्भर करेगी कि आपके इलाके में उस बिजनेस की कितनी मांग है और आप उसे कितने अच्छे तरीके से चलाते हैं.
यहां हम आपको 10 ऐसे सुपरहिट बिजनेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे गांव में भी आपकी अच्छी-खासी कमाई हो सकती है.
1. ट्यूशन या कोचिंग सेंटर
अगर आपको किसी विषय की अच्छी जानकारी है, तो गांव में बच्चों को ट्यूशन पढ़ाना कमाई का अच्छा जरिया हो सकता है.कोचिंग सेंटर की शुरुआत के लिए बहुत ज्यादा निवेश की जरूरत नहीं होती.ये आप अपने घर से भी शुरू कर सकते हैं. अगर घर में खाली जगह नहीं है तो रेंट पर एक कमरा लेकर करीब 10,000 से 30,000 रुपये में यह काम शुरू किया जा सकता है. जब स्टूडेंट्स की संख्या बढ़ने लगेगी तो हर महीने 15,000 से 50,000 रुपये तक की कमाई हो सकती है.
2. मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान
आज लगभग हर किसी के पास मोबाइल है, लेकिन गांवों में मोबाइल रिपेयरिंग की दुकानें अभी भी कम हैं. अगर आपने मोबाइल रिपेयरिंग का काम सीखा है, तो 50,000 रुपये के निवेश से दुकान शुरू की जा सकती है. अच्छी लोकेशन मिलने पर 20,000 से 60,000 रुपये तक हर महीने कमाई हो सकती है.
3. इलेक्ट्रॉनिक रिपेयरिंग बिजनेस
फ्रिज, कूलर, टीवी, पंखा और दूसरे घरेलू सामान की रिपेयरिंग की जरूरत गांवों में हमेशा बनी रहती है. इन्हें मार्केट ले जाकर ठीक कराना काफी भीड़ का काम होता है. आप इलेक्ट्रॉनिक रिपेयरिंग का काम 50,000 से 2 लाख रुपये के निवेश से शुरू कर सकते हैं.जब धीरे-धीरे लोगों को आपके दुकान के बारे में पता लगेगा और आपके कस्टमर बढ़ने लेगेंगे. इस बिजनेस से 25,000 से 70,000 रुपये तक महीने की कमाई हो सकती है.
4. फास्ट फूड स्टॉल
स्कूल, बाजार या भीड़ वाली जगह पर फास्ट फूड का स्टॉल शुरू करना भी अच्छा ऑप्शन है. इसमें शुरुआत का खर्च ज्यादा नहीं आता. करीब 20,000 से 30,000 रुपये में यह बिजनेस शुरू किया जा सकता है. बिक्री अच्छी होने पर 25,000 से 50,000 रुपये तक हर महीने कमाई हो सकती है.
5. डेयरी फार्म और दूध का बिजनेस
दूध की मांग गांव और शहर दोनों जगह रहती है. आप डेयरी फार्म शुरू करके दूध, दही और दूसरे डेयरी प्रोडक्ट बेच सकते हैं. शुरुआत के लिए 2 लाख से 5 लाख रुपये तक की जरूरत पड़ सकती है. हालांकि छोटे स्तर पर भी शुरुआत की जा सकती है. इसमें हर महीने कमाई 30,000 रुपये से लेकर 1 लाख रुपये या उससे ज्यादा भी हो सकती है.
6. RO वॉटर प्लांट
जहां साफ पीने के पानी की कमी होती है, वहां RO वॉटर प्लांट अच्छा बिजनेस बन सकता है. आजकल गांव में भी वॉटर की डिमांड ज्यादा है. इसके लिए करीब 2 लाख से 5 लाख रुपये का निवेश करना पड़ सकता है. अच्छी सप्लाई होने पर 30,000 से 1 लाख रुपये तक हर महीने कमाई हो सकती है.
7. टेंट हाउस, DJ साउंड और कैटरिंग बिजनेस
गांवों में शादी और दूसरे फंक्शन पूरे साल होते रहते हैं. ऐसे में टेंट, कुर्सियां, DJ साउंड और कैटरिंग की मांग बनी रहती है. शुरुआत में एक बार सामान खरीदना पड़ता है. इसके लिए 2 लाख से 5 लाख रुपये तक का निवेश हो सकता है. सीजन अच्छा रहने पर हर महीने 50,000 रुपये से लेकर 2 लाख रुपये या उससे ज्यादा की कमाई हो सकती है.
8. मछली पालन
कम लागत में शुरू होने वाले बिजनेस में मछली पालन भी शामिल है. बाजार में इसकी मांग लगातार बढ़ रही है. इसे 1 लाख लाख रुपये के निवेश से शुरू किया जा सकता है. हर महीने औसतन 50,000 से 1 लाख रुपये तक कमाई की संभावना रहती है.
9. मधुमक्खी पालन
शहद की मांग गांव और शहर दोनों जगह लगातार बढ़ रही है. इसी वजह से मधुमक्खी पालन तेजी से लोकप्रिय हो रहा है. इसे 50,000 से 1 लाख रुपये में शुरू किया जा सकता है. काम बढ़ने पर 20,000 से 80,000 रुपये तक हर महीने कमाई हो सकती है.
10. पोल्ट्री फार्म
मुर्गी पालन में अंडे और चिकन दोनों बेचकर कमाई की जा सकती है. छोटे स्तर पर इसकी शुरुआत 1 लाख से 5 लाख रुपये में हो सकती है और 30,000 से 1 लाख रुपये तक महीने की कमाई हो सकती है.
बिजनेस शुरू करने से पहले इन बातों का रखें ध्यान
किसी भी बिजनेस में पैसा लगाने से पहले यह जरूर देखें कि आपके इलाके में उसकी मांग कितनी है. अपने बजट और जरूरत के हिसाब से ही बिजनेस चुनें. साथ ही, अगर किसी कारोबार के लिए लाइसेंस या रजिस्ट्रेशन की जरूरत है, तो उसकी जानकारी पहले ही ले लें. सही प्लानिंग और लगातार मेहनत के साथ गांव में शुरू किया गया छोटा बिजनेस भी समय के साथ अच्छी कमाई का जरिया बन सकता है.
नोट: ऊपर दी गई निवेश और कमाई की रकम अनुमानित है. यह आपके शहर, गांव, कारोबार के स्तर, ग्राहकों की संख्या और बाजार की मांग के अनुसार कम या ज्यादा हो सकती है.
ये भी पढ़ें- Bank Holiday Today: आज, 18 जुलाई को बैंक खुला है या बंद? घर से निकलने से पहले फटाफट चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं