विज्ञापन

Share Market Highlights: सेंसेक्‍स ने लगाया गोता, निफ्टी भी लुढ़का, जानिए दलाल स्‍ट्रीट के लिए कैसा रहा बजट वाला दिन

केंद्रीय बजट बाद शेयर बाजार ने गजब का गोता लगाया. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के सिक्यॉरिटी ट्रांजैक्शन टैक्स बढ़ाने के ऐलान के बाद बाजार लाल निशान में ही बंद हुआ.

Share Market Highlights: सेंसेक्‍स ने लगाया गोता, निफ्टी भी लुढ़का, जानिए दलाल स्‍ट्रीट के लिए कैसा रहा बजट वाला दिन
Budget News For Stock Market: बजट डे पर शेयर बाजार का हाल
नई दिल्ली:

केंद्रीय बजट 2026-27 पेश होने से पहले रविवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में सीमित उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. कारोबार की शुरुआत सकारात्मक रुख के साथ करने के बाद, 30 शेयरों वाला BSE-सेंसेक्स उतार-चढ़ाव से गुजरा और 13 अंक चढ़कर 82,282.82 अंक पर पहुंच गया. वहीं 50 शेयर वाला एनएसई निफ्टी मामूली बढ़त के साथ खुलने के बाद 7.90 अंक फिसलकर 25,312.75 अंक पर आ गया. बाद में दोनों में और गिरावट देखी गई.  आज कमोडिटी मार्केट भी खुला है, जहां सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखी गई.

जैसी कि उम्‍मीदें जताई जा रही हैं, डिफेंस और इंफ्रा से जुड़े शेयर आज फोकस में रहने वाले हैं. इससे पहले शुक्रवार को पिछले सत्र में, मार्केट में लगातार तीन दिनों की बढ़त पर ब्रेक लगा था. निफ्टी 98.25 अंक या 0.39% गिरकर 25,320.65 पर और सेंसेक्स 296.59 अंक या 0.36% गिरकर 82,269.78 पर बंद हुआ था. 

Share Market Live Updates: 

Share Market Closing: सेंसेक्‍स 1,843 अंक टूटा, निफ्टी भी 25,000 से नीचे लुढ़का

बजट डे के उतार-चढ़ाव वाले सेशन में बाजार ने भारी बिकवाली का सामना किया. सेंसेक्स 1,843.43 अंक की भारी गिरावट के साथ 80,722.94 के लेवल पर बंद हुआ. वहीं,  निफ्टी 593.45 अंक टूटकर 24,825 के स्तर तक चला गया.

फ्यूचर एंड ऑप्शन ट्रेडिंग पर एसटीटी बढ़ा

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2026 में फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस ( F&O) ट्रेडिंग पर सिक्योरिटी ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) को मौजूदा 0.02 प्रतिशत से बढ़ाकर 0.05 प्रतिशत करने का प्रस्ताव है. ऑप्शंस पर अब एसटीटी बढ़ाकर 0.15 प्रतिशत करने का प्रस्ताव दिया गया है. हालांकि, इस बजट में सरकार की ओर से एलटीसीजी (Long-Term Capital Gains) और एसटीसीजी  (Short-Term Capital Gains) को लेकर कोई ऐलान नहीं किया गया है.

Budget@12:30 pm: बजट स्‍पीच के बाद शेयर बाजार धड़ाम

वित्त मंत्री की बजट स्‍पीच तुरंत शेयर बाजार में जोश नहीं भर पाई. बजट पेश होने के बाद भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई. निवेशकों की सावधानी और बिकवाली के चलते सेंसेक्स अपने दिन के उच्च स्तर से 2,300 अंक से ज्यादा गिर गया, वहीं निफ्टी में भी 600 अंकों से अधिक की गिरावट आई. हालांकि कुछ शेयरों में चमक देखी गई. खासकर रक्षा क्षेत्र (Defence) में बड़े आवंटन की उम्मीद में Bharat Electronics (BEL) जैसे शेयरों में तेजी देखी गई.

इलेक्ट्रॉनिक कंपनियों को मिले ₹40 हजार करोड़, इन शेयरों ने निवेशकों को किया मालामाल

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2026-27 में इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग के लिए खर्च बढ़ाकर 40,000 करोड़ रुपये करने का प्रस्ताव रखा है. सरकार का फोकस देश में इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्शन को और मजबूत करने और घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने पर है. इस ऐलान के बाद इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग से जुड़ी कंपनियों के शेयरों में तेजी आई. Syrma SGS Technology का शेयर करीब 6% चढ़ा, Dixon Technologies के शेयर  4%, Kaynes Technology India के शेयर करीब 4 % उछल गए.
 

गिरावट की मुख्य वजहें

टैक्स उम्मीदें: 2025 में मिली बड़ी राहत के बाद इस बार आयकर में कोई बहुत बड़ा बदलाव न होने से निवेशक निराश दिखे.

सेक्टोरल दबाव: मेटल सेक्टर में 3% से ज्यादा की गिरावट रही, हालांकि ऑटो और प्राइवेट बैंकों में मामूली बढ़त देखी गई.

रुपये की कमजोरी: डॉलर के मुकाबले रुपया 92 के करीब पहुंचने से भी बाजार का मूड बिगड़ा.

अब आगे क्या? 

बाजार के जानकारों का कहना है कि आज दिनभर उतार-चढ़ाव (Volatility) बना रहेगा. निवेशकों की नजर अब सरकार के राजकोषीय घाटे (Fiscal Deficit) के लक्ष्य और विनिवेश (Disinvestment) से जुड़ी घोषणाओं पर टिकी है. 
 

Budget@11:20 am: बजट स्‍पीच के दौरान डिफेंस शेयर उछले

वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण की बजट स्‍पीच शुरू होते ही निफ्टी इंडिया डिफेंस उछल गया. कई डिफेंस शेयर चढ़ गए. 

  • आ‍इडियाफोर्ज 13% के करीब चढ़ा 
  • पारस डिफेंस 4% से ज्‍यादा चढ़ा
  • भारत इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स 4% के करीब चढ़ा
  • एचएएल (HAL) 2% से ज्‍यादा चढ़ा 

क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

Market@ 11:05 am: सोने-चांदी में आई गिरावट से मेटल शेयर धड़ाम 

सोने-चांदी में आई गिरावट से मेटल शेयरों में गिरावट देखी गई. हिंदुस्तान जिंक, वेदांता और मुथूट फाइनेंस के शेयर 20% तक टूट गए.

क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

Share Market Ups: बजट भाषण से पहले झूमा बाजार @ 10:32 am

शेयर मार्केट में वित्त मंत्री की बजट स्‍पीच से पहले उछाल देखा जा रहा है. सुबह 10:32 बजे Nifty में 61 प्‍वाइंट से ज्‍यादा की बढ़त देखी गई और ये 25,381 के पार कर गया. वहीं सेंसेक्‍स 260 प्‍वाइंट से ज्‍यादा की उछाल के साथ 82,536 के पार चला गया.  

निफ्टी और सेंसेक्स फ्लैट 

केंद्रीय बजट पेश होने से पहले शुक्रवार को एनएसई निफ्टी 50 और बीएसई सेंसेक्स में तेजी के साथ कारोबार शुरू हुआ. निफ्टी 50 0.05% बढ़कर 25,333 पर और सेंसेक्स 0.14% बढ़कर 82,388.97 पर खुला. हालांकि, खुलने के कुछ ही मिनटों बाद निफ्टी 0.09% गिरकर कारोबार कर रहा था और सेंसेक्स में कोई बदलाव नहीं हुआ.

Nifty-Sensex Live: मेटल और बैंक शेयरों का हाल 

NSE पर, 15 में से 12 सेक्टर लाल निशान में ट्रेड करते दिखे. निफ्टी मेटल और निफ्टी पीएसयू बैंक में सबसे ज्यादा गिरावट देखी गई, जबकि निफ्टी डिफेंस, निफ्टी फार्मा और निफ्टी ऑटो ही हरे निशान में रहे. दूसरी ओर, बाजार गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे. NSE मिडकैप 150 में 0.57% और NSE स्मॉलकैप में 1.05% की गिरावट दर्ज की गई.  

Latest and Breaking News on NDTV

HAL, BEL और अन्य डिफेंस स्टॉक फोकस में

1 फरवरी को केंद्रीय बजट 2026 के दौरान रक्षा (Defence) से जुड़े शेयरों पर सभी की निगाहें बनी हुई है. निवेशकों को डिफेंस अलोकेशन में सामान्य बढ़ोतरी और स्वदेशीकरण (Indigenisation) पर सरकार के निरंतर जोर देने की उम्मीद है. हालांकि बाजार को बजट में आवंटन की राशि को लेकर किसी बड़े आश्चर्य की उम्मीद नहीं है, लेकिन सारा ध्यान इस बात पर है कि काम कितनी तेजी से हो रहा है, ऑर्डर कितनी जल्दी फाइनल हो रहे हैं और खरीद की समयसीमा कितनी स्पष्ट है.

डिफेंस पीएसयू (सरकारी कंपनियों) में, मजबूत ऑर्डर बुक और बेहतर कामकाज वाली कंपनियां सुर्खियों में रहने की उम्मीद है. हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स (HAL) को अपने विमान और इंजन निर्माण के पाइपलाइन प्रोजेक्ट्स से लाभ मिलने की संभावना है, जबकि भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (BEL) डिफेंस इलेक्ट्रॉनिक्स, रडार और संचार प्रणालियों के लिए एक प्रमुख खिलाड़ी बना हुआ है. मिसाइल निर्माण में अपनी भूमिका के कारण भारत डायनामिक्स भी निवेशकों की रडार पर है, वहीं नौसेना के आधुनिकीकरण के बीच मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स और गार्डन रीच शिपबिल्डर्स जैसे जहाज निर्माताओं पर भी नज़र रखी जा रही है.

स्वदेशीकरण की मुहिम तेज होने के साथ निजी क्षेत्र के रक्षा निर्माताओं में भी दिलचस्पी बढ़ने की उम्मीद है. लार्सन एंड टुब्रो (L&T) बड़े प्लेटफॉर्म और सिस्टम इंटीग्रेशन प्रोजेक्ट्स के लिए मुख्य लाभार्थी बना हुआ है, जबकि कंपोनेंट्स, इलेक्ट्रॉनिक्स और सब-सिस्टम के बढ़ते स्थानीयकरण से भारत फोर्ज, डेटा पैटर्न्स और एस्ट्रा माइक्रोवेव को लाभ मिलने की संभावना है.

सरप्राइज घोषणा से चढ़ेगा बाजार 

हालांकि बाजार को बजट 2026 से बहुत कम उम्मीदें हैं, लेकिन कोई भी पॉजिटिव सरप्राइज भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स, निफ्टी 50 और सेंसेक्स में बड़ी तेजी ला सकता है. बजट के दिन, यानी आज 1 फरवरी 2026 को, दोनों प्रमुख स्टॉक एक्सचेंज BSE और NSE एक विशेष ट्रेडिंग सत्र के लिए खुले हैं. निवेशक बजट 2026 में होने वाली प्रमुख नीतिगत घोषणाओं पर बारीकी से नजर रखने वाले हैं.

फिलहाल उम्मीदें सीमित हैं और मुख्य रूप से नीतियों की निरंतरता पर केंद्रित हैं. निवेशक विशेष रूप से इस बात पर ध्यान देंगे कि सरकार वैश्विक भू-राजनीतिक और आर्थिक अनिश्चितता के बीच राजकोषीय अनुशासन (Fiscal Discipline) बनाए रखते हुए, आर्थिक विकास को समर्थन देने और पूंजीगत व्यय (Capex) को फिर से बढ़ाने के लिए क्या कदम उठाती है. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com