विज्ञापन

Budget 2026: खादी को बढ़ावा देने के लिए महात्मा गांधी ग्राम स्वरोजगार योजना शुरू होगी, कैसे और किसे फायदा होगा?

महात्मा गांधी ग्राम स्वरोजगार योजना की घोषणा बजट में की गई है. इसके तहत हैंडलूम कारीगरों को लाभ मिलेगा. खासकर वाराणसी, जौनपुर समेत पूर्वांचल के कई जिलों को फायदा मिलेगा.

Budget 2026: खादी को बढ़ावा देने के लिए महात्मा गांधी ग्राम स्वरोजगार योजना शुरू होगी, कैसे और किसे फायदा होगा?
Budget 2026 Mahatma Gandhi Gram Swarozgar Yojana: महात्मा गांधी ग्राम स्वरोजगार योजना की घोषणा बजट
नई दिल्ली:

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2026 में खादी को प्रोत्साहन देने के लिए महात्मा गांधी ग्राम स्वरोजगार पहल की घोषणा की है. यह वाराणसी, जौनपुर समेत पूर्वांचल के लोगों के लिए भी काफी फायदेमंद हो सकता है. केंद्र सरकार ने हाल ही में मनरेगा योजना का नाम बदलकर GRAMG योजना रखा था. इसके बाद महात्मा गांधी ग्राम स्वरोजगार योजना की घोषणा की है, जो महत्वपूर्ण है. केंद्र सरकार ने खादी और हथकरघा उद्योग के लिए ये नई योजना पेश की है. इससे वाराणसी, जौनपुर, मिर्जापुर के कालीन उद्योग और अन्य जिलों के हैंडलूम कारीगरों को लाभ मिलेगा.

  1. खादी,हथकरघा और हस्‍तशिल्‍पों को बढ़ावा देने के लिए महात्‍मा गांधी ग्राम स्‍वराज पहल का शुभारंभ किया गया है. 
  2. वस्‍त्र कौशल इको-सिस्‍टम को बढ़ावा और आधुनिकता के लिए समर्थ 2.0 मिशन शुरू किया जाएगा
  3. प्राकृतिक, मानव निर्मित और न्यू ऐज फाइबर में आत्‍मनिर्भरता के लिए राष्‍ट्रीय फाइबर योजना शुरू होगी
     

पिछले कुछ समय से ये हैंडलूम कारीगर बढ़ती लागत की चुनौती से जूझ रहे हैं. रेडिमेड परिधानों के बढ़ते चलन को देखते हुए इसे काफी अहम माना जा रहा है. हैंडलूम कारीगरों को नई मशीनरी की खरीद में भी मदद मिलेगी. भारत में हर साल 7 अगस्त को राष्ट्रीय हथकरघा दिवस मनाया जाता है. हथकरघा विरासत की रक्षा करने और बुनकरों और कारीगरों को आजीविका सुनिश्चित करने के लिए बेहतर अवसर दिए जाएंगे. 

ये भी पढ़ें- Budget 2026 LIVE: वित्त मंत्र का बजट में बड़ा ऐलान, मुंबई-पुणे से लेकर दिल्ली-वाराणसी तक बनेंगे 7 हाईस्पीड रेलवे कॉरिडोर

वित्त मंत्री ने लघु उद्योगों के लिए भी बड़ी सहायता राशि का ऐलान किया है. इसके तहत एमएसएमई दर्जा वाले उद्योगों, कल कारखानों की मदद की जाएगी. टियर टू, टियर 3 शहर पर ध्यान दिया जाएगा. मंदिर समेत धर्मस्थल वाले शहरों पर भी सरकार देगी. ऐसे शहरों के लिए 5 हजार करोड़ रुपये दिए जाएंगे. 

केंद्र सरकार ने किसानों के लिए भी बड़े ऐलान किए हैं. इसमें काजू और कॉफी उत्पादन में इस्तेमाल कोको के प्रोत्साहन के लिए योजना घोषित की गई है. नारियल संवर्धन योजना की भी घोषणा की गई है. रेशम संवर्धन योजना को भी आगे बढ़ाया गया है. 

  • प्राकृतिक रेशा योजना, वस्त्र विस्तार एवं रोजगार योजना और राष्ट्रीय हथकरघा एवं हस्तशिल्प कार्यक्रम चलेगा
  • एकीकृत टेक्सटाइल प्रोग्राम की घोषणा है, इसमें 5 नई छोटी स्कीमें शामिल
  • तटवर्ती क्षेत्र में काजू, नारियल के किसानों को मदद मिलेगी
  • पर्वतीय राज्यों में खुमानी, अखरोट बादाम की फसलों को प्रोत्साहन
  •  काजू की प्रीमियम और कोको के लिए भी ऐलान
  • चंदन पर जोर. इसकी खेती के लिए किसानों और राज्यों को मदद
     

7 हाईस्पीड रेल कॉरिडोर की घोषणा

मुंबई से पुणे 
पुणे से हैदराबाद 
हैदराबाद से बेंगलुरु
हैदराबाद से चेन्नई 
चेन्नई से बेंगलुरु 
दिल्ली से वाराणसी 
वाराणसी से सिलीगुड़ी

Budget 2026: पति-पत्नी को एक ही इनकम टैक्स दाखिल करने की मिलेगी छूट! आम बजट में हो सकता है बड़े बदलाव का ऐलान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Budget 2026, Mahatma Gandhi Gram Swarozgar Yojana, What Is Mahatma Gandhi Gram Swarozgar Yojana, Mahatma Gandhi Gram Swarozgar Yojana Details, Budget Speech Highlights
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com