विज्ञापन

MSME, इन्फ्रा और स्किलिंग से बदल रही देश की 'तस्वीर', जानें वित्त मंत्री की बड़ी बातें

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2026 पर बात करते हुए MSMEs, इंफ्रास्ट्रक्चर और स्किल डेवलपमेंट पर स्ट्रेटेजिक फोकस पर जोर दिया. बजट का मकसद छोटे बिजनेस को आसान फाइनेंस से मजबूत बनाना, सस्ते ट्रांसपोर्टेशन के लिए लॉजिस्टिक्स को मजबूत करना और इंडस्ट्री से जुड़ी ट्रेनिंग के जरिए युवाओं को नौकरी दिलाना है. इसके अलावा, भारत का मकसद ग्लोबल मेडिकल टूरिज्म हब बनना है.

MSME, इन्फ्रा और स्किलिंग से बदल रही देश की 'तस्वीर', जानें वित्त मंत्री की बड़ी बातें
  • वित्त मंत्री ने बताया बजट 2026 में एमएसएमई सेक्टर को प्राथमिकता दी गई है
  • बजट में भारत के इन्फ्रास्ट्रक्चर में सड़क, जलमार्ग और लॉजिस्टिक्स को मजबूत करने का लक्ष्य रखा गया है
  • युवाओं को इंडस्ट्री की मांग के अनुसार स्किल डेवलपमेंट के माध्यम से नौकरी के लिए तैयार करने पर जोर दिया गया है

बजट 2026 के साथ सरकार ने भारत को विकसित बनाने की दिशा में अपना रोडमैप साफ कर दिया है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में बजट चर्चा का जवाब देते हुए इस रोडमैप को सभी के सामने रखा, यह न केवल छोटे व्यापारी यानी एमएसएमई सेक्टर को बूस्ट देगा, बल्कि देश के इंफ्रास्ट्रक्चर और युवाओं की स्किल को भी नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा.

budget 2026 fm nirmala sitharaman

budget 2026 fm nirmala sitharaman

1. MSME बनेगा रोजगार का इंजन

वित्त मंत्री ने कहा कि बजट 2026 का फोकस एमएसएमई सेक्टर पर है. सरकार का मानना है कि छोटे और मझोले उद्योग ही देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और यही सबसे ज्यादा रोजगार पैदा करते हैं. अब इन उद्योगों को ना केवल पॉलिसी सपोर्ट मिलेगा, बल्कि आसान लोन और ग्रोथ के नए अवसर भी दिए जाएंगे. इससे छोटे व्यापारियों और उद्यमियों के लिए व्यापार करना पहले से कहीं ज्यादा आसान होगा.

2. इन्फ्रास्ट्रक्चर के मौर्चे पर रफ्तार पकड़ेगा भारत

सड़कें, जलमार्ग और लॉजिस्टिक्स नेटवर्क, यह तीन स्तंभ बजट 2026 की जान हैं. निर्मला सीतारमण ने कहा कि सरकार ट्रांसपोर्टेशन सिस्टम को इतना मजबूत बनाएगी कि सामान की ढुलाई ना केवल तेज होगी, बल्कि सस्ती भी हो जाएगी. जब लॉजिस्टिक्स की कॉस्ट घटेगी, तो भारतीय प्रोडक्ट्स वैश्विक बाजार में ज्यादा से ज्यादा प्रतिस्पर्धी बनेंगे, जिसका सीधा फायदा आम जनता और व्यापारियों को होगा.

budget 2026 fm nirmala sitharaman

budget 2026 fm nirmala sitharaman

3. युवाओं के लिए स्किलिंग पर काम

सिर्फ डिग्री नहीं, अब युवाओं को हुनर मिलेगा. बजट में स्किल डेवलपमेंट पर खास ध्यान दिया है. इंडस्ट्री की मांग के अनुसार युवाओं को ट्रेनिंग देने का प्लान है, जिससे वो नौकरी के लिए तैयार हो सकें. सरकार का टारगेट युवाओं को जॉब सीकर से जॉब क्रिएटर बनाना है.

4. मेडिकल टूरिज्म

हेल्थ सेक्टर पर वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार भारत को ग्लोबल हेल्थ टूरिज्म हब बनाने की तैयारी में है. इसमें हमारी पारंपरिक आयुष पद्धति को आधुनिक चिकित्सा के साथ जोड़ा जाएगा. इससे ना केवल मेडिकल एजुकेशन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि विदेशी पर्यटकों के आने से अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी.

खपत बढ़ाने पर जोर

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के जवाब से साफ है कि देश विकसित होने के पथ पर लगातार आगे बढ़ रहा है. सरकारी की पूरी कोशिश है कि देश में डिमांड को बढ़ाया जाए, जिससे खपत तेज हो और प्रोडक्शन अपनी तेजी पकड़ता रहे. साथ ही आज के जियो पॉलिटिकल टेंशन के बीच आत्मनिर्भर बनना बहुत ही जरूरी है, यह तभी हो सकता है जब देश के युवा स्किल के साथ अपनी मजबूती पर काम करें. बजट 2026 में इसके लिए सरकार ने कई प्रावधानों को जोड़ा है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Union Budget 2026, Nirmala Sitharaman Budget Speech, MSME Sector Growth 2026, Infrastructure Development India, Skill Development Initiatives
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com