वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट स्पीच के दौरान टैक्सपेयर्स के लिए कई बड़े ऐलान किए. इनमें सबसे बड़ी राहत विदेश में पढ़ाई और इलाज पर दी गई. वित्त मंत्री ने बताया कि विदेश में शिक्षा और स्वास्थ्य पर TCS 5 फीसदी से घटाकर 2 फीसदी किया जा रहा है. यानी विदेश में पढ़ाने करनेवाले या फिर इलाज के लिए विदेश जाने वालों को टैक्स में 3% की राहत मिलेगी. इसी के साथ उन्होंने विदेश यात्रा पर TCS घटाकर 2 फीसदी किए जाने का ऐलान किया. पहले 7 लाख तक के पैकेज पर 5 फीसदी टैक्स लगता था. इसी के साथ टैक्सपेयर्स को एक और बड़ी राहत मिली है. वित्त मंत्री ने बताया कि रिवाइज्ड इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने की डेडलाइन 31 दिसंबर से बढ़ाकर 31 मार्च कर दी गई है. हालांकि इसके लिए मामूली चार्ज लगेगा. यानी जो लोग अबतक ITR नहीं फाइल कर पाए हैं, उनके पास मामूली शुल्क देकर 31 मार्च तक आईटीआर फाइल करने का मौका है.
टैक्सपेयर्स के लिए बड़े ऐलान
- विदेश यात्रा पर TCS 2 फीसदी
- विदेश में शिक्षा पर TCS 5 फीसदी से घटाकर 2 फीसदी
- विदेश में स्वास्थ्य पर TCS 5 फीसदी से घटाकर 2 फीसदी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं