बजट से आपको क्या मिलने वाला है... क्या आप पर मां लक्ष्मी की कृपा बरसेगी? बजट 2025 से निम्न मध्यम वर्ग और मिडिल क्लास कई उम्मीदें लगाए बैठा है? टैक्स में छूट से लेकर हाउसिंग लोन पर मिलने वाली छूट में बढ़ोतरी की इच्छा मिडिल क्लास के मन में है. लेकिन बजट में क्या मिडिल क्लास और गरीबों पर लक्ष्मी बरसेगी? उम्मीद, तो कुछ ऐसी ही की जा रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक दिन पहले ये संकेत भी दे चुके हैं कि मां लक्ष्मी की कृपा इस बार गरीब एवं मध्यम वर्ग पर हो सकती है. कैसे मिडिल क्लास और गरीबों पर इस बजट में लक्ष्मी बरस सकती है, आइए जानते हैं.
बजट से पहले PM मोदी ने क्या संकेत दिये?
बजट सत्र से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद भवन में मीडिया को संबोधित करते हुए कहा, 'बजट से पहले मैं माता लक्ष्मी को प्रणाम करता हूं. मां लक्ष्मी हमें सिद्धि और विवेक देती है... समृद्धि और कल्याण भी देती है. मैं मां लक्ष्मी से प्रार्थना करता हूं कि देश के हर गरीब एवं मध्यम वर्ग पर समुदाय पर विशेष कृपा हो.' पीएम मोदी के इस बयान से अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मिडिल क्लास और गरीबों को रियायतें देने के मूड में हैं. ऐसा माना जा रहा है कि इस बार टैक्स में छूट मिल सकती है.
-
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को क्यों पसंद हैं SRK? किस फिल्म के रीमेक में करना चाहती हैं काम? -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
इनकम टैक्स को लेकर हो सकता है बड़ा ऐलान
- बजट में इस बार इनकम टैक्स पेयर्स को खुशखबरी मिल सकती है. लोगों को टैक्स में राहत मिलने की उम्मीद है.
- एक्सपर्ट की मानें तो इस बार वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इनकम टैक्स स्लैब में बदलाव कर सकती है, जिसकी कई सालों से मिडिल क्लास मांग कर रहा है.
- मोदी सरकार नए रिजीम में 10 लाख रुपये तक की वार्षिक आय पर टैक्स फ्री कर सकती है.
- 15 लाख रुपये से 20 लाख रुपये तक के बीच की इनकम को 30 फीसदी की जगह 25 प्रतिशत कर सकती है.
- इनकम टैक्स की नई रिजीम में में बेसिक एग्जम्प्शन लिमिट को बढ़ाकर 5 लाख रुपये करने की संभावना जताई जा रही है.
मिडिल क्लास के लिए क्या हो सकता है खास
- मिडिल क्लास-इनकम टैक्स की सीमा और 80C में छूट की सीमा बढ़ाने की उम्मीद में मिडिल क्लास नजरें गड़ाए हुए है. सरकार ने अगर इसका ऐलान कर दिया तो मिडिल क्लास की काफी समस्याएं कम हो जाएंगी. इसका ऐलान इस बार हो सकता है.
- होम लोन को लेकर भी मिडिल क्लास को सरकार से उम्मीदें हैं. हाउसिंग लोन पर मिलने वाली छूट को 2 लाख से बढ़ाकर 4 लाख किया जाने की उम्मीद है.
- होम लोन पर डिडक्शन को 1.5 लाख से बढ़ाकर 3 लाख किया जाए, तो प्रधानमंत्री के हर भारतीय को घर देने के विजन को एक बड़ा बढ़ावा मिलेगा. इसमें भी राहत मिलने की इच्छा की जा रही है.
- उद्योग जगत का भी मानना है कि बजट में कर ढांचे को युक्तिसंगत बनाया जा सकता है, ताकि लोगों के हाथों में खर्च के लिए अधिक धन आए. इससे उपभोग को बढ़ावा मिलेगा.
गरीबों के लिए बजट में होगा क्या तोहफा?
- रेहड़ी-पटरी वालों को मिलने वाले लोन में बढ़ोतरी ही उम्मीद लगाई जा रही है. इस योजना के तहत गरीबों को बेहद सस्ती दर पर लोन उपलब्ध कराया जाता है.
- मोदी सरकार रेहड़ी-पटरी वालों की मुश्किलें दूर करने के लिए लाइसेंसिंग प्रक्रिया को सरल बनाने के उपाय कर सकती है, जिससे लाखों लोगों को फायदा होगा.
- आयुष्मान योजना और पीएम आवास योजना के तहत इनके लिए सरकार पहले से ही काफी काम कर रही है. कुछ नई घोषणा भी इसे लेकर होने की संभावना है.
- केंद्र सरकार पीएम किसान सम्मान निधि में बढ़ोतरी कर सकती है. इससे किसानों तक सीधी मदद पहुंचेगी और ज्यादातर किसानों को इससे राहत मिलेगी.
- इसी तरह किसान क्रेडिट कार्ड पर मिलने वाले कर्ज की सीमा को सरकार तीन लाख रुपये से बढ़ाकर पांच लाख रुपये भी कर सकती है.
आम लोगों को बजट से क्या उम्मीद
युवा और वर्किंग क्लास के लिए, उम्मीद है कि 30 प्रतिशत से टैक्स को कम करके कम से कम 20 प्रतिशत तक लाया जाएगा. इसके अलावा, जो इनकम टैक्स स्लैब 10 लाख रुपये पर है, उसे 15 लाख रुपये तक बढ़ाया जाना चाहिए. इससे दोनों तरफ से फायदा होगा और जो पैसा बाजार में जाएगा, उससे देश की अर्थव्यवस्था आगे बढ़ेगी. वहीं, मध्यवर्गीय परिवार और निम्न मध्यवर्गीय परिवारों के लिए इस बजट में सबसे बड़ा तोहफा होगा, अगर हमारी केंद्रीय वित्त मंत्री 10 लाख रुपये तक की आय पर जीरो टैक्स कर दें... यह एक बड़ी मदद होगी. इसके साथ, अगर हाउसिंग लोन पर मिलने वाली छूट को 2 लाख से बढ़ाकर 4 लाख किया जाए और होम लोन पर डिडक्शन को 1.5 लाख से बढ़ाकर 3 लाख किया जाए, तो प्रधानमंत्री के हर भारतीय को घर देने के विजन को एक बड़ा बढ़ावा मिलेगा.
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण शनिवार को लोकसभा में वित्त वर्ष 2025-26 का बजट पेश करेंगी. समय की मांग को देखते हुए सस्टेनेबिलिटी और संसाधनों के मामले में आत्मनिर्भरता पर पहले से कहीं अधिक फोकस की उम्मीद है.
ये भी पढ़ें :-वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज पेश करेंगी मोदी सरकार 3.0 का बजट, टैक्सपेयर्स से लेकर किसानों के लिए बड़े ऐलान की उम्मीद
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं