विज्ञापन

क्रिप्टो एक्सचेंज Binance में बड़ी सेंधमारी, करीब 2.5 अरब डॉलर के एसेट्स फ्रीज, निवेशकों के पैसे का क्या होगा?

Binance Hack: $2.54 बिलियन फ्रीज होने के बाद हड़कंप! क्रिप्टो बाजार में भारी गिरावट, जानिए क्या सुरक्षित हैं आपके पैसे और अब आगे क्या होगा?

क्रिप्टो एक्सचेंज Binance में बड़ी सेंधमारी, करीब 2.5 अरब डॉलर के एसेट्स फ्रीज, निवेशकों के पैसे का क्या होगा?
Crypto exchange Binance पर बड़ा हमला

दुनिया के सबसे बड़े क्रिप्टो एक्सचेंज Binance पर बड़े साइबर हमले का मामला सामने आया है. इस संभावित हैक के बाद एक्सचेंज और दूसरे क्रिप्टो प्लेटफॉर्म्स ने करीब 3 अरब डॉलर (लगभग 2.5 अरब डॉलर से ज्यादा) के क्रिप्टो एसेट्स फ्रीज कर दिए हैं. सुरक्षा जांच के चलते Binance ने डिपॉजिट और विड्रॉल भी अस्थायी रूप से रोक दिए हैं. इस खबर से ग्लोबल क्रिप्टो मार्केट में हलचल मच गई है और बिटकॉइन समेत कई बड़ी क्रिप्टोकरेंसी की कीमतों में गिरावट आई है.

Binance ने क्या कहा?

Binance ने अपने आधिकारिक X अकाउंट पर बताया कि उसकी सिक्योरिटी टीम संभावित सुरक्षा गड़बड़ी की जांच कर रही है और प्रभावित एसेट्स को ट्रेस किया जा रहा है. कंपनी ने शुरुआत में कहा कि यूजर्स का पैसा पूरी तरह सुरक्षित है.

एक्सचेंज ने पहले फ्रीज किए गए एसेट्स की पुष्टि की गई रकम 2.54 अरब डॉलर बताई थी. बाद में यह आंकड़ा बढ़कर करीब 3 अरब डॉलर हो गया. Binance के मुताबिक, पुलिस एजेंसियों, क्रिप्टो कंपनियों और ब्लॉकचेन जांच करने वाली फर्मों के साथ मिलकर और एसेट्स फ्रीज करने की कोशिश की जा रही है.

डिपॉजिट और विड्रॉल पर रोक, नुकसान की भरपाई करेगा Binance

क्रिप्टो एक्सचेंज ने सुरक्षा जांच पूरी होने तक सभी डिपॉजिट और विड्रॉल अस्थायी रूप से रोक दिए हैं. इसके अलावा, एहतियात के तौर पर Binance Alpha प्लेटफॉर्म पर ट्रेडिंग भी रोक दी गई थी. कंपनी ने कहा है कि समस्या दूर होने के बाद सेवाएं फिर शुरू की जाएंगी.एक्सचेंज ने यह भी भरोसा दिया है कि यूजर्स को होने वाले किसी भी नुकसान की भरपाई कंपनी करेगी.इस मामले की जांच पूरी होने के बाद पूरे मामले की विस्तृत जानकारी भी जारी की जाएगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Binance Crypto Exchange, Binance Hack
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com