विज्ञापन

'गैस की आखिरी बूंद तक खिलाएंगे खाना': बेंगलुरू में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई ठप, लेकिन बंद नहीं होंगे होटल

Gas shortage: बीते दिन खबर आई थी कि कमर्शियल गैस की कमी के चलते मंगलवार से होटल बंद कर दिए जाएंगे. लेकिन बेंगलुरु होटल्स एसोसिएशन के अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि होटल बंद नहीं होंगे. यह उन लोगों के लिए बड़ी राहत है जो खाने के लिए होटलों पर निर्भर हैं.

'गैस की आखिरी बूंद तक खिलाएंगे खाना': बेंगलुरू में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई ठप, लेकिन बंद नहीं होंगे होटल
Lpg News: होटल मालिकों का कहना है कि तेल कंपनियों ने पहले 70 दिनों तक बिना किसी रुकावट के गैस सप्लाई का भरोसा दिया था, लेकिन अचानक सप्लाई रोक दी गई.

LPG Cylinder Shortage: बेंगलुरु के होटल मालिकों और बाहर खाना खाने वालों के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर है. शहर में कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई रुकने से जो संकट खड़ा हुआ था, उस पर बेंगलुरु होटल्स एसोसिएशन ने अपनी स्थिति साफ कर दी है. पहले चर्चा थी कि आज यानी मंगलवार, 10 फरवरी से होटल बंद रहेंगे, लेकिन अब एसोसिएशन ने साफ किया है कि आम लोगों  की सेवा के लिए होटल खुले रहेंगे.

क्या आज बंद रहेंगे बेंगलुरु के होटल? 

बीते दिन यानी सोमवार को पहले यह खबर आई थी कि कमर्शियल गैस की कमी के चलते मंगलवार से होटल बंद कर दिए जाएंगे. लेकिन बाद में होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि होटल बंद नहीं होंगे. 

उन्होंने भावुक होते हुए कहा, "हम लोगों की सेवा के लिए गैस की आखिरी बूंद तक काम करेंगे, लेकिन सरकार और सांसदों को इस मुद्दे पर चर्चा कर हमारी मदद करनी चाहिए." 

यह उन छात्रों, बुजुर्गों और मेडिकल प्रोफेशनल्स के लिए बड़ी राहत है जो रोजाना खाने के लिए होटलों पर निर्भर हैं.

क्यों अचानक रुक गई LPG गैस की सप्लाई? 

होटल मालिकों का कहना है कि तेल कंपनियों ने पहले 70 दिनों तक बिना किसी रुकावट के गैस सप्लाई का भरोसा दिया था, लेकिन अचानक सप्लाई रोक दी गई. इस संकट की मुख्य वजह मिडिल ईस्ट में जारी अमेरिका-इजरायल और ईरान का युद्ध है. युद्ध की वजह से एलपीजी की सप्लाई चेन प्रभावित हुई है. इसके जवाब में सरकार ने रिफाइनरियों को एलपीजी उत्पादन बढ़ाने और घरेलू ग्राहकों को प्राथमिकता देने का आदेश दिया है.

महंगी हुई रसोई गैस, क्या है वजह

बता दें कि बीते शनिवार को ही घरेलू कुकिंग गैस के दाम में ₹60 प्रति सिलेंडर की भारी बढ़ोतरी की गई थी. अधिकारियों के मुताबिक, कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में इजाफा सऊदी अरब के कच्चे तेल के बढ़ते दामों की वजह से हुआ है. अच्छी खबर यह है कि अल्जीरिया, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, नॉर्वे और यूएई ने भारत को एलपीजी बेचने के लिए संपर्क किया है. साथ ही, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में फिलहाल कोई बढ़ोतरी नहीं होगी.

क्या सुरक्षित है भारत का तेल भंडार? 

सरकारी सूत्रों का कहना है कि भारत को घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि हमारा 70% कच्चा तेल नॉन-हॉर्मुज यानी Strait of Hormuz के बाहर स्रोतों से आता है. ईरान के राष्ट्रपति का यह बयान भी राहत देने वाला है कि हॉर्मुज स्ट्रेट केवल अमेरिका, इजरायल और यूरोप के लिए बंद होगी. सरकार ने यह भी याद दिलाया कि उन्होंने पिछले कुछ सालों में पेट्रोल-डीजल पर तीन बार सेंट्रल एक्साइज ड्यूटी कम की है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com