विज्ञापन

BoB क्रेडिट कार्ड यूजर्स को झटका, 50 एयरपोर्ट लाउंज पर फ्री में मौज खत्‍म, दिल्‍ली-मुंबई से लखनऊ, पटना, रांची तक लिस्‍ट में रह गए बस ये 33 लाउंज

एयरपोर्ट पर मुफ्त लाउंज सुविधा में बड़ी कटौती, Bank of Baroda कार्डधारकों के लिए बदले नियम. Bank of Baroda ने BOBCARD क्रेडिट कार्ड पर मुफ्त घरेलू एयरपोर्ट लाउंज की संख्या 83 से घटाकर 33 की. जानें कौन-से लाउंज अब उपलब्ध हैं. दूसरे बैंकों के नए नियम भी जानें.

BoB क्रेडिट कार्ड यूजर्स को झटका, 50 एयरपोर्ट लाउंज पर फ्री में मौज खत्‍म, दिल्‍ली-मुंबई से लखनऊ, पटना, रांची तक लिस्‍ट में रह गए बस ये 33 लाउंज
BOBCARD पर अब किन एयरपोर्ट लाउंज में मिलेगी सुविधा?
NDTV इंडिया ग्राफिक्‍स

बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda-BoB) के क्रेडिट कार्ड यूजर्स को बड़ा झटका लगा है. बैंक ने अपने BOBCARD क्रेडिट कार्ड पर मिलने वाले कॉम्प्लिमेंट्री एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस में बड़ी कटौती की है. बैंक ने घरेलू एयरपोर्ट लाउंज की सूची 83 से घटाकर 33 कर दी है. इस लिस्‍ट से 50 एयरपोर्ट लाउंज बाहर हो गए हैं. यानी पहले उपलब्ध आधे से ज्यादा लाउंज अब इस सुविधा के दायरे से बाहर हो गए हैं. अब 83 की बजाय महज 33 एयरपोर्ट लाउंज पर ही फ्री में सुविधाओं का आनंद ले पाएंगे. 

इस बदलाव का असर उन कार्डधारकों पर पड़ सकता है, जो यात्रा के दौरान मुफ्त एयरपोर्ट लाउंज सुविधा का इस्तेमाल करते हैं. अब जिस लाउंज में अब तक कार्ड से फ्री एंट्री मिली थी, वहां अगली बार से सुविधा नहीं मिलेगी.  

इंटरनेशनल टर्मिनल के सभी लाउंज लिस्‍ट से बाहर  

LoungeInsider की रिपोर्ट के मुताबिक, BOBCARD की नई लिस्‍ट में 83 घरेलू लाउंज की जगह अब सिर्फ 33 लाउंज शामिल हैं. यानी इनमें 50 नाम कट गए हैं. इस बदलाव के तहत इंटरनेशनल टर्मिनल पर स्थित सभी लाउंज हटा दिए गए हैं.

बेंगलुरु एयरपोर्ट के O'Vectra और VIP लाउंज जैसे प्रीमियम विकल्प भी इस लिस्‍ट में शामिल नहीं हैं. हालांकि नई लिस्‍ट में अदाणी लाउंज, Encalm, ट्रैवल क्‍लब और Primus जैसे ब्रांड के लाउंज शामिल हैं.
   
इसलिए आपके लिए जरूरी है कि यात्रा से पहले अपने BOBCARD की शर्तों और अपडेटेड लाउंज लिस्‍ट को जरूर चेक कर लें. अलग-अलग कार्ड पर सुविधा की शर्तें अलग हो सकती हैं.

दूसरे बैंकों ने भी बदले लाउंज एक्सेस के नियम

BOBCARD का यह बदलाव ऐसे समय में आया है, जब कई बैंक मुफ्त एयरपोर्ट लाउंज सुविधा को कार्ड खर्च, तिमाही सीमा या तय संख्या में विजिट से जोड़ रहे हैं.

HDFC Bank Regalia Gold:1 जुलाई 2026 से घरेलू लाउंज एक्सेस के लिए पिछले कैलेंडर क्वार्टर में कम से कम 60,000 रुपये खर्च करना जरूरी है. पात्र कार्डधारकों को अगले क्वार्टर में तीन घरेलू विजिट मिलती हैं. Priority Pass के जरिए सालाना छह इंटरनेशनल विजिट का लाभ पहले जैसा है.

SBI Card:10 जनवरी 2026 से कुछ कार्डों पर घरेलू लाउंज विजिट की सीमा सालाना आठ से घटाकर चार कर दी गई. नई सीमा के तहत एक तिमाही में एक विजिट मिलती है. यह बदलाव संबंधित कार्डों के कार्यक्रम नियमों के मुताबिक लागू है.  

HDFC Bank RuPay Platinum Debit Card:पुराना लाउंज कार्यक्रम 1 अप्रैल से बंद हुआ और 20 अप्रैल से नई व्यवस्था शुरू हुई. पात्र ग्राहकों को संबंधित छह महीने में डेबिट कार्ड से 20,000 रुपये खर्च करने पर साल में दो घरेलू विजिट मिल सकती हैं-हर छह महीने में एक. अब एंट्री पहले की तरह सीधे कार्ड स्वाइप करने के बजाय वाउचर के जरिए मिलती है.

आखिर लाउंज एक्सेस में कटौती क्यों कर रहे हैं बैंक?

एयरपोर्ट लाउंज सुविधा के लिए कार्ड जारी करने वाली कंपनियां लाउंज ऑपरेटरों को भुगतान करती हैं. क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर मुफ्त विजिट की संख्या बढ़ने और इस्तेमाल बढ़ने से बैंकों की लागत भी बढ़ती है.

रिवॉर्ड और दूसरे कार्ड बेनिफिट्स पर बढ़ते खर्च के बीच बैंक अब लाउंज एक्सेस को कार्ड इस्तेमाल और खर्च से जोड़ रहे हैं.  

ये भी पढ़ें: Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी के भाव फिर गिरे, जानिए दिल्ली, मुंबई , लखनऊ, जयपुर समेत अन्‍य शहरों में क्‍या हैं भाव

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bank Of Baroda (BoB), Credit Card Lounge Access, Credit Card Lounge Benefits, Airport Lounge Access, Airport Lounge Access Credit Card
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com