बैंकिंग सेक्टर में नौकरी की तलाश करने वाले युवाओं के लिए आज आखिरी मौका है. बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने रेगुलर आधार पर लोकल बैंक ऑफिसर (स्थानीय बैंक अधिकारी) के कुल 2,482 पदों पर भर्ती निकाली है, जिसके लिए आज आवेदन की आखिरी तारीख है. इनमें जनरल के 981, एससी के 358, एसटी के 240, ओबीसी के 600 और ईडब्ल्यूएस के 303 पद शामिल हैं. इस भर्ती के लिए तहत तमाम राज्यों में बैंक ऑफिसर की तैनाती होगी. इसकी पूरी लिस्ट भी जारी की गई थी.
कहां कितने पदों पर वैकेंसी?
आंध्र प्रदेश में 80
अरुणाचल प्रदेश में 20
असम में 40
गोवा में 21
गुजरात में 1,185
जम्मू-कश्मीर में 15
कर्नाटक में 418
केरल में 49
महाराष्ट्र में 218
मणिपुर में 15
मेघालय में 15
मिजोरम में 15
नगालैंड में 15
ओडिशा में 100
पंजाब में 34
सिक्किम में 10
तमिलनाडु में 132
तेलंगाना में 50
त्रिपुरा में 8
पश्चिम बंगाल में 42
18 अगस्त से शुरू हुए थे आवेदन
इन सभी खाली पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 18 अगस्त से शुरू हो चुकी है और आवेदन करने की आखिरी तारीख 7 सितंबर यानी आज है. ऐसे में एलबीओ पोस्ट पर नियुक्ति के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरने के इच्छुक उम्मीदवार बीओबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय अंतिम तारीख तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरा कर सकते हैं.
क्या है योग्यता?
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री के साथ रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की दूसरी अनुसूची में शामिल किसी भी शेड्यूल्ड कमर्शियल बैंक में अधिकारी के तौर पर क्वालिफिकेशन के बाद कम से कम 1 साल का अनुभव होना चाहिए. इसके अलावा, कैंडिडेट्स उस राज्य की स्थानीय भाषा में माहिर (पढ़ना, लिखना, बोलना और समझना) होना चाहिए, जिसके लिए वे आवेदन कर रहे हैं.
इतनी होगी सैलरी
योग्य अभ्यर्थियों का चयन ऑनलाइन परीक्षा/कई राउंड के टेस्ट, साइकोमेट्रिक टेस्ट, ग्रुप डिस्कशन (जीडी) और/या पर्सनल इंटरव्यू (पीआई), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और स्थानीय भाषा प्रवीणता परीक्षा (एलपीटी) के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 48,480 से 85,920 रुपए के बीच प्रति माह होगी. इसके अलावा कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे.
फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो जनरल/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी के लिए 850 रुपए और एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी, ईएसएम/डीईएसएम और महिलाओं के लिए 175 रुपए तय किया गया है.
ये भी पढ़ें - ज्योतिरादित्य यादव भारतीय सेना में बनीं लेफ्टिनेंट, राजस्थान के छोटे से गांव से भरी कामयाबी की उड़ान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं