Today Bank Holiday 4 July : अगर आप चेक जमा करने, कैश निकालने, पासबुक अपडेट कराने या बैंक से जुड़ा कोई दूसरा काम करने जा रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए है. 4 जुलाई को शनिवार होने की वजह से कई लोग इस बात को लेकर कन्फ्यूजन में हैं कि आज बैंक खुले हैं या बंद हैं. अगर आप भी इसी उलझन में हैं तो पहले जान लें कि आज आपके शहर में बैंक बंद तो नहीं है. आज महीने का पहला शनिवार है. RBI के हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक, बैंक हर शनिवार को बंद नहीं रहते. बैंक सिर्फ महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं. इसके अलावा हर रविवार बैंक की छुट्टी रहती है.
इसलिए आज यानी 4 जुलाई को देशभर में सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक खुले हैं और रोज की तरह खुले हैं.आज आप SBI, HDFC बैंक, ICICI बैंक, PNB, बैंक ऑफ बड़ौदा और दूसरे सभी बैंकों के ब्रांच में जाकर अपना काम करा सकते हैं.
कल 5 जुलाई को बैंक खुलेंगे या बंद रहेंगे?
अगर आप अपना काम कल करने की सोच रहे हैं, तो जान लें कि 5 जुलाई को रविवार है. इसलिए पूरे देश में सभी बैंक बंद रहेंगे. अगर आपका काम जरूरी है, तो बेहतर होगा कि आज ही बैंक जाकर उसे पूरा कर लें.
6 जुलाई को कहां बैंक बंद रहेंगे?
सोमवार 6 जुलाई को देश के ज्यादातर शहरों में बैंक सामान्य तरीके से खुलेंगे. हालांकि आइजोल में एमएचआईपी दिवस और कोलकाता में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के कारण बैंक बंद रहेंगे. बाकी शहरों में बैंक रोज की तरह खुले रहेंगे.
जुलाई में शनिवार और रविवार की वजह से कब-कब बंद रहेंगे बैंक?
जुलाई महीने में 5, 12, 19 और 26 जुलाई को रविवार होने की वजह से पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे. वहीं 11 जुलाई को महीने का दूसरा शनिवार है, इसलिए इस दिन भी सभी बैंकों की छुट्टी रहेगी. महीने के चौथे शनिवार को भी बैंक बंद रहेंगे.
जुलाई में इन राज्यों में भी अलग-अलग दिन रहेगी बैंको की छुट्टी
- 6 जुलाई को MHIP दिवस की वजह से आइजोल और डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के कारण कोलकाता में बैंक बंद रहेंगे.
- 9 जुलाई को बेह डेनखलाम त्योहार के कारण शिलांग में बैंक नहीं खुलेंगे.
- 16 जुलाई को रथ यात्रा, कांग रथ यात्रा और हरेला के मौके पर भुवनेश्वर, इम्फाल और देहरादून में बैंक बंद रहेंगे.
- 17 जुलाई को यू तिरोत सिंह की पुण्यतिथि के कारण इम्फाल में बैंक की छुट्टी रहेगी.
- 18 जुलाई को द्रुकपा त्शे जी त्योहार की वजह से गंगटोक में बैंक बंद रहेंगे.
- 22 जुलाई को खारची पूजा के कारण अगरतला में बैंक नहीं खुलेंगे.
अगर बैंक बंद हो तो ऐसे कर सकते हैं काम
अगर किसी दिन बैंक बंद हो या आप ब्रांच नहीं जाना चाहते,या बैंक बंद है तो घबराने की जरूरत नहीं है. आजकल बैंकिंग से जुड़े ज्यादातर काम मोबाइल और इंटरनेट बैंकिंग के जरिए घर बैठे किए जा सकते हैं. पैसे ट्रांसफर करना, बैलेंस चेक करना, बिल पेमेंट, चेक बुक की जानकारी लेना और कई दूसरी सर्विस बैंक के मोबाइल ऐप या यूपीआई ऐप से आसानी से मिल जाती हैं. अगर किसी काम में परेशानी आए, तो आप अपने बैंक के कस्टमर केयर पर कॉल करके भी मदद ले सकते हैं. एटीएम, इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और यूपीआई जैसी डिजिटल सर्विस बैंक की छुट्टी वाले दिन भी सामान्य तरीके से चलती रहती हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं