विज्ञापन

Bank Open or Close Today: आज इस राज्‍य में बंद रहेंगे बैंक, घर से निकलने से पहले चेक कर लें RBI की छुट्टी वाली लिस्‍ट

19 अगस्त को कुछ बैंकों के ब्रांच में छुट्टी है. ऐसे में अगर आप कुछ काम करने के लिए बैंक जा रहे हैं, तो हो सकता है आपको बैंक बंद मिले. ऐसे में अपने शहरों के बैंक ब्रांच के बारे में जरूर जान लें. यहां जानते हैं विस्तार से-

Bank Open or Close Today: आज इस राज्‍य में बंद रहेंगे बैंक, घर से निकलने से पहले चेक कर लें RBI की छुट्टी वाली लिस्‍ट
Bank Holiday Today : इस राज्य के बैंकों के ब्रांच रहेंगे बंद

क्या आज आप बैंक किसी काम जैसे- कैश निकालने, चेक जमा करने, डिमांड ड्राफ्ट करने जा रहे हैं, तो हो सकता है आज आपको बैंक बंद मिले. दरअसल, आज कुछ राज्य के बैंक बंद रहेंगे, ऐसे में हो सकता है कि आपके शहर के बैंक भी बंद हों. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक, आज महाराजा बीर बिक्रम किशोर माणिक्य बहादुर जयंती के मौके पर त्रिपुरा में बैंक अवकाश है.

ऐसे में त्रिपुरा की राजधानी अगरतला सहित पूरे राज्य में सरकारी और प्राइवेट एरिया के बैंक बंद रहेंगे. पंजाब नेशनल बैंक (PNB), स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), बैंक ऑफ बड़ौदा, HDFC बैंक, ICICI बैंक, एक्सिस बैंक और अन्य बैंकों की ब्रांच में सामान्य कामकाज नहीं होगा.

आज क्यों क्यों बंद हैं बैंक?

19 अगस्त को त्रिपुरा के पूर्व महाराज बीर बिक्रम किशोर माणिक्य बहादुर की जयंती मनाई जाती है. उन्हें आधुनिक त्रिपुरा का निर्माता माना जाता है. उनके योगदान को  सम्मान देने के लिए राज्य सरकार हर साल इस दिन पब्लिक अवकाश घोषित करती है. इन्हीं कारणों से बैंकिंग सेवाओं पर भी असर पड़ता है और राज्य में बैंक ब्रांच बंद रहती हैं.

क्या दिल्ली, मुंबई, नोएडा और लखनऊ के बैंक खुले हैं?

जी हां, आज 19 अगस्त को पूरे देश के बैंकों की ब्रांच में अवकाश घोषित नहीं किया गया है. दिल्ली, मुंबई, नोएडा, गुरुग्राम, लखनऊ, पुणे, जयपुर, अहमदाबाद, पटना, चंडीगढ़, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु और हैदराबाद सहित अधिकतर शहरों में बैंक सामान्य रूप से खुले हैं. इन राज्यों में ग्राहकों को बैंक शाखाओं में नियमित सेवाएं मिलत रहेंगी.

ऑनलाइन बैंकिंग रहेगी चालू

बैंक ब्रांच बंद होने के बावजूद ग्राहकों को डिजिटल बैंकिंग सेवाओं को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है. इंटरनेट बैंकिंग, UPI, मोबाइल बैंकिंग, एटीएम और कार्ड से जुड़े अधिकतर लेनदेन सामान्य रूप से जारी रहेंगे. ग्राहक पैसे ट्रांसफर करने, बिल का भुगतान करने और अन्य ऑनलाइन बैंकिंग सेवाओं का इस्तेमाल कर सकती है.

ये भी पढ़ें -  Instagram पर देखा एड और अकाउंट से कट गए 98 हजार रुपये! माइनस में पहुंच गया बैलेंस

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bank Holiday, SBI, RBI, Holidays, Bank Close News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com