अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नए रेसिप्रोकल टैरिफ (Reciprocal Tariffs) के ऐलान के बाद ऐप्पल के शेयरों (Apple Stock Price) में भारी गिरावट देखने को मिली. बुधवार देर रात ट्रेडिंग में AAPL स्टॉक 7% तक लुढ़क गया, जिससे टेक सेक्टर में भी गिरावट आई. निवेशकों को डर है कि ये टैरिफ ऐप्पल की सप्लाई चेन को बुरी तरह प्रभावित कर सकते हैं.
ऐप्पल को क्यों हो रहा है नुकसान?
ट्रंप ने चीन, वियतनाम, ताइवान, जापान और साउथ कोरिया से आने वाले इम्पोर्टेड प्रोडक्ट्स पर 10% से 49% तक नए टैरिफ लगाने का ऐलान किया है. खासतौर पर चीन पर 34% अतिरिक्त टैक्स लगाया गया है, जिससे कुल इम्पोर्ट ड्यूटी 54% तक पहुंच गई है. चूंकि ऐप्पल के ज्यादातर प्रोडक्ट्स चीन और एशियाई देशों में बनते हैं, इस वजह से प्रोडक्शन कॉस्ट बढ़ जाएगी.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ऐप्पल के शेयरों में भारी गिरावट
ऐप्पल का स्टॉक $223.89 से गिरकर $211.32 तक आ गया, जो इस साल अब तक 11% की गिरावट दिखा चुका है. साल 2024 के दिसंबर में यह स्टॉक $260.08 के हाई पर था, लेकिन अब तक करीब 20% की गिरावट दर्ज कर चुका है. मार्केट एक्सपर्ट का मानना है कि अगर हालात नहीं सुधरे तो यह शेयर $200 तक गिर सकता है.
सप्लाई चेन पर संकट, बढ़ेंगी कीमतें?
ऐप्पल के लिए सबसे बड़ी चुनौती यह है कि इसके ज्यादातर प्रोडक्ट्स चीन में बनते हैं और नए टैरिफ से वहां से इम्पोर्ट करना महंगा हो जाएगा. वियतनाम और भारत जैसे देशों में भी कंपनी ने प्रोडक्शन शिफ्ट किया था, लेकिन इन देशों पर भी 46% और 26% टैरिफ लगाया गया है, जिससे हालात और खराब हो सकते हैं.
ट्रंप की पॉलिसी से टेक इंडस्ट्री में हड़कंप
ट्रंप प्रशासन का यह फैसला सिर्फ ऐप्पल ही नहीं, बल्कि पूरी टेक इंडस्ट्री पर असर डाल सकता है. ऐप्पल के अलावा टेस्ला, क्वालकॉम, एनवीडिया और अन्य कंपनियों के स्टॉक्स में भी गिरावट देखी गई. टेस्ला ने भी 6% की गिरावट दर्ज की. अमेजन 5.5% लुढ़क गया, जबकि माइक्रोसॉफ्ट और अल्फाबेट में करीब 2.5% की गिरावट आई. मेटा के शेयर भी 4% गिर गए। इस बीच, मार्केट के पसंदीदा शेयर एनवीडिया 4.4% टूट गया.
आने वाले हफ्तों में यह देखना दिलचस्प होगा कि ऐप्पल इस स्थिति से कैसे निपटेगा. क्या कंपनी अपनी सप्लाई चेन को पूरी तरह चीन से बाहर शिफ्ट करने का प्लान बनाएगी या फिर नए टैरिफ के बावजूद वहीं प्रोडक्शन जारी रखेगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं