विज्ञापन

'टूटे दिलों को लेकर, संभालने की कोशिश', शादी की 50वीं सालगिरह पर अनिल अग्रवाल की भावुक पोस्‍ट, पत्‍नी को बताया सबसे अच्‍छी दोस्‍त

Anil Agarwal Post: अनिल अग्रवाल ने लिखा, 'मैं भगवान का हमेशा शुक्रगुजार रहूंगा कि उन्होंने किरन को मेरी जिंदगी में भेजा. किरन, तुम सिर्फ मेरी जीवनसाथी ही नहीं, मेरी सबसे अच्छी दोस्त भी हो...मेरी हिम्मत, मेरी ताकत... मेरा सब कुछ.' 

'टूटे दिलों को लेकर, संभालने की कोशिश', शादी की 50वीं सालगिरह पर अनिल अग्रवाल की भावुक पोस्‍ट, पत्‍नी को बताया सबसे अच्‍छी दोस्‍त
Anil Agarwal Emotional Post: अनिल अग्रवाल ने भावुक पोस्‍ट में पत्‍नी को शादी की सालगिह और वेलेंटाइन डे विश किया है.

Anil Agarwal Emotional Post: देश के दिग्‍गज उद्योगपतियों में से एक और वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल (Anil Agarwal) ने अपनी शादी की 50वीं सालगिरह पर अपनी पत्‍नी को सबसे अच्‍छी दोस्‍त बताया है. उन्‍होंने लिखा, 'किरन, तुम मेरी जीवनसाथी ही नहीं, मेरी सबसे अच्छी दोस्त भी हो... मेरी हिम्मत, मेरी ताकत... मेरा सब कुछ.' इसके साथ ही उन्‍होंने 'Happy Valentine's Day' भी विश किया है. संयोग से उनकी शादी की सालगिरह के अगले ही दिन वेलेंटाइन डे मनाया जाता है. इसी साल 2026 की शुरुआत में अपने इकलौते बेटे अग्निवेश को खोने का गम वो भूल नहीं पाए हैं और शादी की सालगिरह वाली भावुक पोस्‍ट में भी उन्‍होंने इस बात का जिक्र किया है. 

अनिल अग्रवाल ने लिखा, 'इस साल वक्‍त ने हमसे कुछ ऐसा छीन लिया, जिसकी कमी कभी पूरी नहीं हो सकती... हमारा प्‍यारा बेटा.' आगे उन्‍होंने बताया है कि किस तरह वो और उनकी पत्‍नी धीरे-धीरे हिम्‍मत के साथ खुद को संभालने की कोशिश कर रहे हैं. उन्‍होंने लिखा, 'बच्चे को खोने से बड़ा कोई दर्द नहीं होता; टूटे दिलों को लेकर, हम धीरे-धीरे खुद को संभालने की कोशिश कर रहे हैं.' 

Latest and Breaking News on NDTV

50 साल का साथ, लॉन्‍ग डिस्‍टेंस रिलेशनशिप जैसा... 

अनिल अग्रवाल ने अपनी पोस्‍ट में लिखा, 'पचास साल का साथ हो गया मेरा और किरन का, और इतने सालों में जिंदगी ने हमें हर रंग दिखाया, कभी धूप तो कभी छांव. शादी के पहले बीस साल हम अलग-अलग शहरों में रहे थे, हमारा रिश्ता वैसा था जिसे आज के दौर में यंगस्‍टर्स, लॉन्‍ग डिस्‍टेंस रिलेशनशिप' (long-distance relationship) कहते हैं.'

'उस जमाने में ना वीडियो कॉल थे, ना इंस्‍टैंट मैसेज की सुविधा. कभी-कभी तो हम महीनों तक एक-दूसरे से नहीं मिल पाते थे', अग्रवाल ने उन दिनों को याद करते हुए लिखा.  

नीचे फोटो पर क्लिक कर पढ़ें- कहानी अनिल अग्रवाल की

Latest and Breaking News on NDTV

'जब अकेली मुंबई आई थी किरन, हाथ में सूटकेस, साथ में अग्निवेश' 

अनिल अग्रवाल ने लिखा, 'मुझे आज भी याद है जब किरन एक बार अकेली मुंबई आई थी. एक हाथ में सूटकेस, दूसरे हाथ में एक साल का अग्निवेश.  बस इसलिए कि हम थोड़ा वक्‍त साथ गुजार सकें.' पोस्‍ट में आगे उन्‍होंने अपने बेटे अग्निवेश को याद किया. लिखा, 'इस साल वक्‍त ने हमसे कुछ ऐसा छीन लिया जिसकी कमी कभी पूरी नहीं हो सकती... हमारा प्यारा बेटा. बच्चे को खोने से बड़ा कोई दर्द नहीं होता. टूटे दिलों को लेकर, हम धीरे-धीरे खुद को संभालने की कोशिश कर रहे हैं.' 

ये भी पढ़ें: अनिल अग्रवाल के संघर्ष की कहानी, जब थाली लेकर बैठी रहती थीं पत्‍नी, 75% संपत्ति दान की प्रेरणा कहां से मिली?

'मेरी पत्‍नी, मेरी हिम्‍मत, मेरी दोस्‍त, मेरा सबकुछ' 

अपनी पत्‍नी किरन को अनिल अग्रवाल ने अपनी सबसे अच्‍छी दोस्‍त बताया. लिखा, 'जिंदगी की छोटी-छोटी खुशियां हों या बड़े से बड़ा ग़म, इन पचास सालों में जीवनसाथी के रूप में हमने हमेशा एक-दूसरे का हाथ थामे रखा. मैं भगवान का हमेशा शुक्रगुजार रहूंगा कि उन्होंने किरन को मेरी जिंदगी में भेजा. किरन, तुम सिर्फ मेरी जीवनसाथी ही नहीं, मेरी सबसे अच्छी दोस्त भी हो...मेरी हिम्मत, मेरी ताकत... मेरा सब कुछ.' 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com