विज्ञापन

Adobe के नए CEO अनिल चक्रवर्ती का वाराणसी से है कनेक्‍शन, जानिए दौड़ में शामिल डेविड ने क्‍यों छोड़ी कुर्सी 

Adobe में CEO के नाम का ऐलान होते ही दौड़ में शामिल एक अधिकारी ने अपनी कुर्सी छोड़ दी है. नए सीईओ अनिल चक्रवर्ती हैं, जिनका वाराणसी से खास कनेक्‍शन है. दोनों मुद्दों पर पूरी बात अंदर समझिए.

Adobe के नए CEO अनिल चक्रवर्ती का वाराणसी से है कनेक्‍शन, जानिए दौड़ में शामिल डेविड ने क्‍यों छोड़ी कुर्सी 
Adobe New CEO Varanasi Connection: एडोब के नए सीईओ के बारे में जान लीजिए
Source: Adobe Newsroom

अमेरिकी सॉफ्टवेयर कंपनी एडोब ने अनिल चक्रवर्ती को अपना नया प्रेसिडेंट और CEO यानी मुख्य कार्यपालक अधिकारी नियुक्त किया है. दिलचस्‍प बात ये है कि चक्रवर्ती का शिव की नगरी वाराणसी से भी संबंध है. कंपनी के अनुसार अनिल चक्रवर्ती एक दिसंबर से पद संभालेंगे और 18 साल से ज्‍यादा समय तक कंपनी का नेतृत्व करने वाले शांतनु नारायण का स्थान लेंगे.  शांतनु नारायण अब कार्यकारी चेयरमैन की जिम्मेदारी संभालेंगे. 

Adobe के नए CEO का वाराणसी से क्‍या है कनेक्शन?

अनिल चक्रवर्ती का वाराणसी से खास कनेक्शन भी है. अनिल बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र रहे हैं. अनिल चक्रवर्ती ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (बनारस हिंदू विश्वविद्यालय), वाराणसी से कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग में प्रौद्योगिकी स्नातक की डिग्री हासिल की है. इसके बाद उन्‍होंने मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से विज्ञान में स्नातकोत्तर और पीएचडी की डिग्री हासिल की है.

वो फिलहाल एडोब के ग्राहक अनुभव प्रबंधन कारोबार और ग्‍लोबल सेल ऑपरेशन के प्रेसिडेंट हैं. नारायण ने कहा कि मुझे पूरा भरोसा है कि एआई आधारित दौर में एडोब की ग्रोथ का नेतृत्व करने के लिए अनिल सही व्यक्ति हैं. मैं कार्यकारी चेयरमैन के रूप में अपनी नई भूमिका में उनके साथ काम करने को लेकर उत्साहित हूं.

CEO पद की दौड़ में शामिल डेविड ने छोड़ी कुर्सी 

Adobe के रचनात्मकता और उत्पादकता कारोबार के अध्यक्ष डेविड वाधवानी ने कंपनी में पांच साल रहने के बाद अपने पद से हटने की घोषणा की है. वह सीईओ पद के दावेदारों में शामिल थे. इसके पीछे की वजह साफ नहीं हो पाई है पर वाधवानी ने लिंक्डइन पर कहा कि उन्होंने कंपनी में अपने अगले अध्याय की शुरुआत करने का फैसला किया है. उन्‍होंने कहा कि अनिल के CEO बनने के साथ 'एडोब' के लिए भी यह बदलाव का सही समय है.

2020 में जुड़े थे अनिल, 26 साल बाद अब CEO बने 

अनिल चक्रवर्ती जनवरी 2020 में एडोब से जुड़े थे. तब उन्हें कंपनी के 'डिजिटल एक्सपीरियंस' कारोबार का नेतृत्व करने के लिए कार्यकारी उपाध्यक्ष और महाप्रबंधक नियुक्त किया गया था. सितंबर 2020 में उन्होंने कंपनी के वैश्विक बिक्री परिचालन की अतिरिक्त जिम्मेदारी संभाली. इसके तहत वह एडोब के रचनात्मकता और उत्पादकता समेत सभी उत्पादों के लिए बड़े कारोबारी ग्राहकों की सेवाओं का नेतृत्व कर रहे थे.

दिसंबर 2021 में उन्हें डिजिटल एक्सपीरियंस और वैश्विक बिक्री परिचालन का अध्यक्ष बनाया गया.Adobe में शामिल होने से पहले चक्रवर्ती चार साल तक वैश्विक उद्यम क्लाउड डेटा प्रबंधन कंपनी 'इंफॉर्मेटिका' के सीईओ रहे. वह 2013 में इंफॉर्मेटिका से कार्यकारी उपाध्यक्ष के रूप में जुड़े थे.इंफॉर्मेटिका से पहले चक्रवर्ती ने सिमेंटेक, वेरिसाइन और मैकिन्से एंड कंपनी में वरिष्ठ पदों पर काम किया. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Adobe Ceo, Adobe AI, New CEO, Corporate News Hindi, Corporate News India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com