विज्ञापन

अदाणी टोटल गैस का बड़ा फैसला, औद्योगिक ग्राहकों के लिए कीमतों में की कटौती

अदाणी टोटल गैस ने भरोसा दिलाया है कि वो चुनौतियों के बावजूद सभी क्षेत्रों में उपभोक्ताओं के हितों को देखते हुए बिना रुकावट सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है.

अदाणी टोटल गैस का बड़ा फैसला, औद्योगिक ग्राहकों के लिए कीमतों में की कटौती

मिडिल ईस्ट में जारी टेंशन और सप्लाई से जुड़ी चुनौतियों के बीच अदाणी टोटल गैस लिमिटेड (ATGL) ने अपने औद्योगिक ग्राहकों को एक बड़ी सौगात दी है. कंपनी ने अतिरिक्त प्राकृतिक गैस की कीमतों में कटौती करने का फैसला लिया है. ये नई दरें 16 मार्च, 2026 की सुबह 6 बजे से प्रभावी होंगी.

कीमतों में कितनी हुई गिरावट?

अदाणी समूह और फ्रांस की टोटल एनर्जीज के इस संयुक्त उद्यम ने जानकारी दी कि अब अतिरिक्त गैस की कीमत 119.90 रुपये प्रति मानक घन मीटर (SCM) से घटकर 82.95 रुपये प्रति SCM रह जाएगी. यानी सीधे तौर पर ग्राहकों को प्रति यूनिट 36.95 रुपये की बचत होगी.

फैसले पर कंपनी ने क्या कहा?

कंपनी ने साफ किया कि अपस्ट्रीम गैस की कीमतों में आई नरमी का फायदा सीधे उपभोक्ताओं तक पहुंचाने के उद्देश्य से ये कदम उठाया गया है. ATGL के अनुसार, "इस संशोधन का लक्ष्य मौजूदा आपूर्ति बाधाओं के दौरान सिस्टम की स्थिरता और गैस के समान डिस्ट्रीब्यूशन को बनाए रखना है."

सप्लाई चेन पर युद्ध का असर

 मिडिल ईस्ट में युद्ध की वजह से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से जहाजों की आवाजाही प्रभावित हुई है, जिससे भारत की LNG आपूर्ति में बाधा आई थी. इस संकट की वजह से अदाणी टोटल गैस ने पहले वाणिज्यिक और औद्योगिक ग्राहकों से अपनी अनुबंधित मात्रा में 40% तक की कटौती करने का आग्रह किया था. इस सीमा से अधिक गैस का उपयोग करने पर स्पॉट मार्केट की महंगी दरें लागू की गई थीं, जिन्हें अब कम कर दिया गया है.

सीएनजी और घरेलू पीएनजी ग्राहकों पर क्या होगा असर?

आम उपभोक्ताओं के लिए राहत की बात यह है कि इस बदलाव का असर उनके मासिक बजट पर नहीं पड़ेगा. अदाणी टोटल गैस अपनी कुल सप्लाई का लगभग 70% घरेलू सोर्स से हासिल करती है, जिसका उपयोग सीएनजी और पाइप वाली रसोई गैस के लिए किया जाता है. इन सेगमेंट में कीमतें पहले की तरह ही स्थिर बनी हुई हैं.

कंपनी ने कहा कि औद्योगिक ग्राहकों को होने वाली 80% आपूर्ति के संबंध में उन्होंने गेल इंडिया लिमिटेड से कुछ स्पष्टीकरण मांगे हैं. फिलहाल, अतिरिक्त गैस के प्रावधानों से जुड़ी दूसरी शर्तें पहले की तरह ही लागू रहेंगी. अदाणी टोटल गैस ने भरोसा दिलाया है कि वो चुनौतियों के बावजूद सभी क्षेत्रों में उपभोक्ताओं के हितों को देखते हुए बिना रुकावट सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है.

(Disclaimer: New Delhi Television is a subsidiary of AMG Media Networks Limited, an Adani Group Company.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Adani Total Gas Price Cut, Industrial Natural Gas Prices India, ATGL Gas Price Revision March 2026, Adani Total Gas LNG Supply Update, Natural Gas Rate Reduction 82.95 SCM
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com