विज्ञापन

अदाणी इंटरप्राइजेज के EBITDA में अब तक सबसे बड़ा उछाल, कुल मुनाफा भी बढ़ा

चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में अदाणी समूह की प्रमुख कंपनी ने अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड के EBITDA में रिकॉर्ड बढ़ोतरी दर्ज की गई है. यह साल दर साल 49 फीसद बढ़कर 1,633 करोड़ रुपये हो गया है. कंपनी की कुल आय 50 फीसद बढ़कर 33,546 करोड़ रुपये हो गई.

अदाणी इंटरप्राइजेज के EBITDA में अब तक सबसे बड़ा उछाल, कुल मुनाफा भी बढ़ा
अहमदाबाद:


अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (एईएल) ने बुधवार को इस वित्त वर्ष की पहली तिमाही (Q1 FY27) के लिए 5,642 करोड़ रुपये का अब तक का उच्चतम तिमाही EBITDA दर्ज किया. साल-दर-साल से यह 49 फीसद की बढ़ोतरी है. कुल आय 50 फीसद बढ़कर 33,546 करोड़ रुपये हो गई.

अदाणी समूह की प्रमुख कंपनी ने बुधवार को जारी एक बयान में कहा कि तिमाही के लिए कर-पूर्व लाभ (PBT) 1,295 करोड़ रुपये रहा (2,644 करोड़ रुपये के OFAC निपटान को छोड़कर), जबकि अदाणी एयरपोर्ट्स का EBITDA 49 फीसद (YoY) बढ़कर 1,633 करोड़ रुपये हो गया है. कंपनी की ओर से जारी बयान में आगे कहा गया है कि तिमाही परिणाम एईएल के स्थापित और उभरते व्यवसायों के विविध पोर्टफोलियो की ताकत को दिखाते हैं, जो स्थिरता और विकास दोनों प्रदान करता है.

कंपनी के प्रदर्शन पर क्या बोले गौतम अदाणी

अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने कहा,''अदाणी एंटरप्राइजेज ने वित्त वर्ष 27 की शुरुआत असाधारण रूप से मजबूत प्रदर्शन के साथ की है. हमारे इंफ्रास्ट्रक्चर और इनक्यूबेशन प्लेटफॉर्म के बढ़ते पैमाने और परिपक्वता से प्रेरित होकर 5,642 करोड़ रुपये का अब तक का उच्चतम तिमाही EBITDA दिया है.'' 

उन्होंने कहा कि नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अंतरराष्ट्रीय परिचालन की शुरुआत, गंगा एक्सप्रेसवे पर टोल संग्रह, हमारी सौर मॉड्यूल क्षमता का विस्तार और एक प्रमुख नए हाइपरस्केल डेटा सेंटर का ऑर्डर हमारी विकास यात्रा के महत्वपूर्ण मील का पत्थर हैं.

अदाणी समूह के चेयरमैन ने कहा, ''15,000 करोड़ रुपये का सफल QIP (क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट) हमारी रणनीति और निष्पादन क्षमताओं में मजबूत संस्थागत विश्वास को दर्शाता है. जैसे-जैसे भारत की बुनियादी ढांचे की आवश्यकताएं बढ़ रही हैं, हम वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी व्यवसायों के निर्माण पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं जो राष्ट्रीय प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाते हैं और हमारे सभी हितधारकों के लिए स्थायी मूल्य बनाते हैं."

तांबा व्यवसाय भी बढ़ा

क्षमता में वृद्धि के साथ एईएल के तांबा व्यवसाय ने तिमाही के लिए 749 करोड़ रुपये का EBITDA जोड़ा. अदाणी न्यू इंडस्ट्रीज ने तिमाही में 1.7 गीगावाट की एक नई मॉड्यूल लाइन शुरू की, जबकि नवी मुंबई हवाई अड्डे ने 15 जुलाई से अंतरराष्ट्रीय परिचालन शुरू किया है. कंपनी ने कहा कि गंगा एक्सप्रेसवे परियोजना पर 15 मई से टोल की वसूली भी शुरू हो गई है.

अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (एईएल) अदाणी समूह की प्रमुख कंपनी है, जो भारत के सबसे बड़े व्यावसायिक संगठनों में से एक है. पिछले कुछ सालों में अदाणी एंटरप्राइजेज ने उभरते हुए बुनियादी ढांचा व्यवसायों के निर्माण, राष्ट्र-निर्माण में योगदान देने और उन्हें अलग-अलग सूचीबद्ध संस्थाओं में विभाजित करने पर ध्यान केंद्रित किया है. अदाणी पोर्ट्स एंड एसईजेड, अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस, अदाणी पावर, अदाणी ग्रीन एनर्जी, अदाणी टोटल गैस और अदाणी विल्मर जैसे बड़े और स्केलेबल व्यवसायों को सफलतापूर्वक स्थापित करने के साथ ही कंपनी ने भारत को आत्मनिर्भर बनाने के दिशा में योगदान दिया है. इससे शेयरधारकों को तीन दशकों तक महत्वपूर्ण रिटर्न भी हासिल हुआ है. 

ये भी पढ़ें: E20 पेट्रोल से कितना पड़ेगा गाड़ियों पर असर? खुद नितिन गडकरी ने बताया, क्या इंजन बदलने की पड़ेगी जरूरत?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gautam Adanai, Adani Enterprise, Gautam Adani News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com