विज्ञापन

अदाणी पोर्ट्स और MSC ग्रुप के बीच अब तक की सबसे बड़ी डील, विझिंजम पोर्ट में होगा 1.4 अरब डॉलर का भारी-भरकम निवेश

Adani Ports MSC Deal: एमएससी ग्रुप का नेटवर्क दुनिया के पांच महाद्वीपों में फैला हुआ है और उनके पास 100 से ज्यादा कंटेनर टर्मिनल मौजूद हैं. इस साझेदारी से विझिंजम पोर्ट पर ज्यादा कार्गो आने की उम्मीद है.

अदाणी पोर्ट्स और MSC ग्रुप के बीच अब तक की सबसे बड़ी डील, विझिंजम पोर्ट में होगा 1.4 अरब डॉलर का भारी-भरकम निवेश
Adani Vizhinjam Port Investment: दुनिया की सबसे बड़ी लॉजिस्टिक्स कंपनी विझिंजम पोर्ट में अरबों क निवेश करने जा रही है, जो भारत के पोर्ट सेक्टर में सबसे बड़ा विदेशी प्राइवेट निवेश है.

देश के सबसे बड़े प्राइवेट पोर्ट ऑपरेटर अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन (APSEZ) और दुनिया की सबसे बड़ी शिपिंग और लॉजिस्टिक्स कंपनी एमएससी ग्रुप के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है. इस समझौते के तहत एमएससी ग्रुप की कंपनी टर्मिनल इन्वेटमेंट लिमिटेड (TiL) अदाणी विझिंजम पोर्ट प्राइवेट लिमिटेड (AVPPL) में 49 फीसदी हिस्सेदारी खरीदेगी. इस डील में पोर्ट की कुल वैल्यू 2.85 अरब डॉलर रखी गई है.

विझिंजम पोर्ट में कितना होगा निवेश

इस बड़े सौदे के तहत टीआईएल कंपनी अदाणी विझिंजम पोर्ट में अपनी 49 फीसदी हिस्सेदारी के लिए करीब 1.397 अरब डॉलर का भारी-भरकम निवेश करेगी.अदाणी पोर्ट्स के मुताबिक, यह भारत के पोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर में अब तक का सबसे बड़ा विदेशी प्राइवेट निवेश है. हालांकि, इस डील को पूरा होने से पहले रेगुलेटरी और दूसरी जरूरी मंजूरियां मिलनी बाकी हैं,जिसके बाद इसे आधिकारिक तौर पर पूरा कर लिया जाएगा.

तेजी से बढ़ रहा है विजिंजम पोर्ट

विझिंजम पोर्ट की मौजूदा क्षमता 16 लाख ट्वेंटी फुट इक्विवेलेंट यूनिट ( TEU) है ,लेकिन कंपनी इसे और बड़ा बनाने के लिए लगातार काम कर रही है. इसका  विस्तार तेजी से  किया जा रहा है. पोर्ट में इस समय तेजी से विस्तार का काम चल रहा है, जिसके पूरा होने के बाद दिसंबर 2028 तक इसकी क्षमता 3.5 गुना ज्यादा बढ़कर 57 लाख टीईयू हो जाएगी. 

विझिंजम पोर्ट ने 18 महीने में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

विझिंजम पोर्ट को दिसंबर 2024 में शुरू किया गया था और यह भारत का पहला ऐसा गहरा और बड़ा ट्रांसशिपमेंट पोर्ट है जहां बहुत बड़े जहाजों का आना-जाना आसान है. इस पोर्ट की कामयाबी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसने अपने काम शुरू होने के महज 18 महीने के भीतर ही 20 लाख टीईयू कंटेनर क्षमता को पार करने का एक अनोखा रिकॉर्ड बना दिया है.

अदाणी पोर्ट्स के होल टाइम डायरेक्टर और CEO अश्वनी गुप्ता ने कहा कि विझिंजम पोर्ट ने बहुत कम समय में बड़ी उपलब्धि हासिल की है. दिसंबर 2024 में शुरू हुए इस पोर्ट ने सिर्फ 18 महीनों में 20 लाख TEU का आंकड़ा पार कर लिया, जो किसी भी भारतीय पोर्ट के लिए पहली बार हुआ है.अश्वनी गुप्ता ने बताया कि यह पोर्ट बहुत ही कम समय में एक बड़े ग्लोबल हब के रूप में उभरा है और इसकी तरक्की की रफ्तार वाकई बेमिसाल है.

विझिंजम भारत का पहला डीप ड्राफ्ट मेगा ट्रांसशिपमेंट पोर्ट है. यह यूरोप, पर्शियन गल्फ और सुदूर पूर्व को जोड़ने वाले ईस्ट-वेस्ट शिपिंग रूट से सिर्फ 10 नॉटिकल माइल की दूरी पर  है. इसी वजह से इसे अंतरराष्ट्रीय कार्गो ट्रैफिक के लिए एक अहम पोर्ट माना जा रहा है.यहां बड़े जहाजों को यहां आने में बहुत आसानी होती है.

इस बड़ी साझेदारी से क्या होगा फायदा?

इस डील से अदाणी पोर्ट्स को आने वाले समय में बहुत बड़ा फायदा मिलने वाला है.MSC Group दुनिया की सबसे बड़ी शिपिंग और लॉजिस्टिक्स कंपनियों में शामिल है. इसकी टर्मिनल कंपनी TiL दुनिया के पांच महाद्वीपों में 100 से ज्यादा कंटेनर टर्मिनल मौजूद हैं और हर साल 7 करोड़ से ज्यादा TEU कार्गो संभालती है.

अदाणी पोर्ट्स का कहना है कि इस साझेदारी से विझिंजम पोर्ट पर आने वाले कार्गो  की संख्या में भारी उछाल आएगा. खासकर बांग्लादेश से आने वाला कार्गो बढ़ सकता है, जो अभी तक दक्षिण पूर्व एशिया के दूसरे ट्रांसशिपमेंट पोर्ट्स पर ज्यादा निर्भर है वह अब सीधे भारत के इस पोर्ट पर आ सकेगा. इससे विझिंजम पोर्ट की ग्रोथ और तेज हो सकती है.

(Disclaimer: New Delhi Television is a subsidiary of AMG Media Networks Limited, an Adani Group Company.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vizhinjam Port, Vizhinjam Port Adani Group, Adani Vizhinjam Port, Adani Port News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com