विज्ञापन

Adani Ports Award: अदाणी पोर्ट्स का जलवा, 'बेस्ट एनुअल रिपोर्ट अवार्ड्स 2025' में मारी बाजी

Adani Ports Award: अदाणी पोर्ट्स ने जिस तरह से अपनी प्लानिंग और भविष्य के रोडमैप को दुनिया के सामने रखा है, उसने इंडस्ट्री के लिए एक नया बेंचमार्क सेट कर दिया है.

Adani Ports Award: अदाणी पोर्ट्स का जलवा, 'बेस्ट एनुअल रिपोर्ट अवार्ड्स 2025' में मारी बाजी
Adani Ports Award: अदाणी पोर्ट्स (APSEZ) ने 'इंडियाज बेस्ट एनुअल रिपोर्ट अवार्ड्स 2025' जीता है.

Adani Ports Award: अदाणी पोर्ट्स, भारत की बड़ी निजी पोर्ट और लॉजिस्टिक्स कंपनी है. कंपनी ने अपनी एफिशिएंसी और ट्रांसपेरेंसी के जरिए लोहा मनवाया है. अदाणी पोर्ट्स (APSEZ) ने 'इंडियाज बेस्ट एनुअल रिपोर्ट अवार्ड्स 2025' में 'लॉजिस्टिक्स एंड सप्लाई चेन' श्रेणी में जीत हासिल की है. कंपनी को ये सम्मान इसलिए मिला, क्योंकि वो अपना काम अच्छे से करती है और सही जानकारी साफ‑साफ देती है.

पारदर्शिता और भरोसे की जीत

यह सम्मान सिर्फ एक ट्रॉफी नहीं है, बल्कि ये दिखाता है कि निवेशकों को अदाणी पोर्ट्स पर पूरा भरोसा है. द फ्री प्रेस जर्नल और केयरएज का दिया ये अवार्ड भारत में कॉर्पोरेट रिपोर्टिंग के लिए बहुत बड़ा माना जाता है. कंपनी ने अच्छे कॉर्पोरेट गवर्नेंस का पालन किया है और निवेशकों से खुलकर और सही तरीके से कम्यूनिकेशन किया. यही वजह है कि अदाणी पोर्ट्स को ये सम्मान मिला.

कठिन कसौटियों पर खरा उतरा APSEZ

इस अवार्ड के लिए सिलेक्शन का प्रोसेस आसान नहीं था.  जूरी ने कंपनियों को मल्टी लेयर जांच प्रक्रिया से गुजारा. जिसमें डिस्क्लोजर क्वालिटी देखी कि कंपनी ने अपनी फाइनेंशियल स्टेटमेंट की जानकारी को कितनी गहराई से साझा किया. इसके अलावा  क्या रिपोर्ट को आम निवेशक आसानी से समझ पाए कि नहीं? गवर्नेंस के मौर्चे पर कंपनी कितनी खरी उतरी. इन सभी पैमानों पर अदाणी पोर्ट्स ने अपने आप को सबसे आगे साबित किया, जिससे ये साफ होता है कि कंपनी ना केवल इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने में माहिर है, बल्कि अपने डेटा और जवाबदेही के लिए भी नंबर वन है.

ये भी पढ़ें- Gold-Silver Prices: दिल्ली से लेकर मुंबई बढ़ गए सोने-चांदी के दाम, खरीदने से पहले जान लें अपने शहर की कीमतें

लॉजिस्टिक्स सेक्टर में बढ़ता कद

आज के समय में जब सप्लाई चेन किसी भी देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ होती है, तब अदाणी पोर्ट्स का ये सम्मान और भी अहम हो जाता है. कंपनी ने जिस तरह से अपनी प्लानिंग और भविष्य के रोडमैप को दुनिया के सामने रखा है, उसने इंडस्ट्री के लिए एक नया बेंचमार्क सेट कर दिया है.

कमाल के रहे चौथी तिमाही के नतीजे

अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन (APSEZ) ने FY26 के नतीजों में दमदार प्रदर्शन किया. वित्त वर्ष 2026 में कंपनी की ग्रोथ की रफ्तार तेज रही. फाइनेंशियल ईयर 2026 में कंपनी का रेवेन्यू 25% बढ़कर ₹38,736 करोड़ हो गया, जो कि ₹38,000 करोड़ की शुरुआती गाइडेंस से भी ज्यादा है. वहीं कंपनी का EBITDA भी 20% बढ़कर ₹22,851 करोड़ पर पहुंच गया, जो कंपनी के तय किए गए रेंज से भी आगे रहा. कंपनी के मुनाफे में आई इस बढ़त ने निवेशकों का भरोसा और मजबूत किया है.

ये भी पढ़ें- Swasth Bharat Portal: देश में स्वस्थ भारत पोर्टल लॉन्च, अब एक ही क्लिक पर मिलेगा सरकारी इलाज

(Disclaimer: New Delhi Television is a subsidiary of AMG Media Networks Limited, an Adani Group Company.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com