विज्ञापन

MP के गुना में अदाणी समूह की नई सीमेंट इकाई की रखी गई नींव, CM यादव, केंद्रीय मंत्री सिंधिया और प्रणव अदाणी रहे मौजूद

Adani Group MP Investment: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अदाणी समूह की अंबुजा सीमेंट फैक्ट्री की शुरुआत हुई है. साथ ही सीएम मोहन यादव ने 130 करोड़ रुपये की लागत वाले 144 कई विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया है.

MP के गुना में अदाणी समूह की नई सीमेंट इकाई की रखी गई नींव, CM यादव, केंद्रीय मंत्री सिंधिया और प्रणव अदाणी रहे मौजूद

Adani Group MP Investment: मध्य प्रदेश का गुना, जो अब तक अपने गुलाबों की खुशबू के लिए जाना जाता था, अब औधोगिक उजाले से भी निखरेगा, क्योंकि गुना जिले में अदाणी समूह की अंबुजा सीमेंट फैक्ट्री की शुरुआत हुई है. इसकी नींव मुख्यमंत्री मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने रखी. इस मौके पर अदाणी ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर प्रणव अदाणी भी वहां मौजूद रहे. इस फैक्ट्री से जहां इलाके में विकास होगा वहीं दूसरी तरफ लोगों को नौकरी के नए मौके मिलेंगे.

Adani Group MP Investment

Adani Group MP Investment

'प्रदेश के साथ गुना विकास की राह पर'

एमपी के सीएम मोहन यादव ने कहा कि विकास के मामले में हमारा प्रदेश आगे बढ़ रहा है. गुना भी इस प्रोजेक्ट से बहुत आगे जाएगा. 4 मिलियन टन सीमेंट का उत्पादन, 1500 नौकरियों से जिले में विकास की नई कहानी लिखी जाएगी.

पिछले साल भोपाल में हुई ग्लोबल इन्वेस्टर समिट को याद करते हुए प्रणव अदाणी ने बताया कि उस समय अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने मध्य प्रदेश में 1.10 लाख करोड़ रुपये निवेश करने का ऐलान किया था. ये पैसा जल विद्युत भंडारण, सीमेंट, खनन, स्मार्ट मीटर और बिजली पैदा करने वाले प्लांट जैसे कामों में लगाया जाएगा. इस निवेश से साल 2030 तक करीब 1.20 लाख लोगों को नए रोजगार मिलने की उम्मीद है.

'मध्य प्रदेश मजबूती से आगे बढ़ रहा है'

अदाणी ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर प्रणव अदाणी ने इस खास मौके पर कहा कि, "आज का दिन सिर्फ एक प्रोजेक्ट की शुरुआत नहीं है, बल्कि ये मध्यप्रदेश के विकास को नई दिशा देने वाला दिन है. सीएम मोहन यादव की लीडरशिप में मध्य प्रदेश को विकास की नई रफ्तार मिली है. साल 2025 में राज्य की जीडीपी 15 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा होना, इस बात का सबूत है कि एमपी मजबूती से आगे बढ़ रहा है."

प्रणव अदाणी ने आगे कहा, "आज अदाणी ग्रुप एनर्जी, इंफ्रा और लॉजिस्टिक्स और ग्रीन तकनीक जैसे देश के कई जरूरी एरिया में काम कर रहा है. हमारा टारगेट केवल कारोबार बढ़ाना ही नहीं, बल्कि भारत के विकास में योगदान करना और देश के लोगों की जिंदगी में असली बदलाव लाना है."

प्रणव अदाणी ने कहा, "हमारा फोकस गुना के लोगों को नई नौकरी देने और आसान जीवन देने पर है. मध्य प्रदेश हमेशा से अदाणी समूह के लिए बेहद अहम राज्य रहा है, हमने कटनी जिले में मौजूद अमेथा और किमोर प्लांट में 4,000 करोड़ रुपए से अधिक का निवेश किया है. एमपी को अदाणी पावर 1200 मेगावॉट बिजली सप्लाई कर रही है. इसके अलावा 5600 मेगावॉट की बिजली हम जनरेट करने वाले हैं. गुना का ये प्रोजेक्ट सलाना 40 लाख मैट्रिक टन की कैपेसिटी के साथ दो फेज में पूरा होगा. पहला फेज साल 2028 तक पूरा होगा. ये गुना में आज तक का सबसे बड़ा निवेश है. इससे लगभग 1,500 रोजगार पैदा होंगे.

'गुना के लिए खास दिन'

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि गुना के लिए आज खास दिन है. अदाणी ग्रुप का ये निवेश जिले को मजबूती से आगे लेकर जाएगा. युवाओं के लिए इस प्रोजेक्ट से हजारों नौकरियों के अवसर पैदा होंगे. केवल फेज 1 ही सिर्फ 1 हजार करोड़ रुपये का है, पूरा प्रोजेक्ट 3.5 हजार का करोड़ रुपये का है. अगले 2 साल के अंदर गुना के लोगों को बाहर के शहरों में जाने की जरूरत नहीं होगी. यहीं आप सभी को नौकरियां मिल जाएंगी.

₹1059 करोड़ का निवेश और 130 करोड़ के विकास कार्य

ये कार्यक्रम केवल एक फैक्ट्री के शिलान्यास तक सीमित नहीं रहा. मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री ने मिलकर 130 करोड़ रुपये की लागत वाले 144 कई विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया. इसमें बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़ी परियोजनाएं शामिल हैं.

विकास कार्यों की लिस्ट

  • जल संसाधन संभाग, गुना – 01 कार्य, लागत राशि ₹ 1428.49 लाख
  • म.प्र. ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण, पीआईयू गुना –17 कार्य, लागत राशि ₹ 1270.55 लाख
  • भवन लोक निर्माण विभाग, गुना – 11 कार्य, लागत राशि ₹ 2682.38 लाख
  • जनपद पंचायत – 52 कार्य, लागत राशि ₹ 905.54 लाख
  • ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग, गुना – 41 कार्य, लागत राशि ₹ 2067.85 लाख
  • लोक निर्माण विभाग, गुना – 05 कार्य, लागत राशि ₹ 2679.55 लाख
  • उच्च शिक्षा विभाग – 01 कार्य, लागत राशि ₹ 314.00 लाख
  • लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग – 13 कार्य, लागत राशि ₹ 715.00 लाख
  • उद्योग विभाग, गुना – 01 कार्य, लागत राशि ₹ 105900.00 लाख
  • म.प्र. हि.वि.वि.क. लिमिटेड, गुना – 03 कार्य, लागत राशि ₹ 937.00 लाख

इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट को मिलेगा बढ़ावा

प्रणव अदाणी ने कहा कि गुना में बनने वाली ये परियोजना दो हिस्सों में पूरी होगी. जब ये पूरी तरह तैयार हो जाएगी, तो हर साल 40 लाख मीट्रिक टन उत्पादन किया जाएगा. इसका पहला हिस्सा 2028 तक शुरू करने की योजना है. कंपनी काम को जल्दी, अच्छे तरीके से और पर्यावरण का ख्याल रखते हुए पूरा करना चाहती है. इस पूरे प्रोजेक्ट में 1,060 करोड़ रुपये से ज्यादा पैसा लगाया जाएगा, जो अब तक गुना में हुआ सबसे बड़ा निवेश होगा.

ये भी पढ़ें- Tamil Nadu New CM: केवल FD से हर महीने 54 लाख कमा लेते हैं थलापति विजय, जानिए किन Shares में लगा रखे हैं पैसे

(Disclaimer: New Delhi Television is a subsidiary of AMG Media Networks Limited, an Adani Group Company.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com