विज्ञापन

8वें वेतन आयोग में DA, DR का असली गणित, 3.83 का फैक्टर लगा, तो कितनी बढ़ेगी सैलरी?

8वें वेतन आयोग के जरिए कर्मचारियों को अपनी सैलरी में बंपर उछाल आने की उम्मीद है. डीए और डीआर के जरिए महंगाई के मोर्चे पर राहत मिलती है, लेकिन फिटमेंट फैक्टर से ही सैलरी और पेंशन हाइक तय होता है.

8वें वेतन आयोग में DA, DR का असली गणित, 3.83 का फैक्टर लगा, तो कितनी बढ़ेगी सैलरी?

देश के लाखों केंद्रीय कर्मचारियों के साथ पेंशनर्स की नजरें 8वें वेतन आयोग पर टिकी हुईं हैं. बीते दिन सरकार ने ToR को लागू कर इसकी तरफ एक कदम और बढ़ा दिया. इसी बीच कर्मचारी जानना चाहते हैं कि इस आयोग के जरिए उनकी सैलरी में कितना उछाल आएगा. कर्मचारी संगठन चाहते हैं कि इस बार बढ़ोतरी के जरिए सिर्फ महंगाई को कवर ना किया जाए, बल्कि सैलरी में बड़ा जंप दिया जाए. इस पूरे समीकरण को समझने के लिए आपको तीन शब्दों के बारे में जानना होगा. पहला डीए, दूसरा डीआर और तीसरा फिटमेंट फैक्टर.

डीए, डीआर से सिर्फ महंगाई से राहत

महंगाई भत्ता यानी डीए मौजूदा कर्मचारियों के लिए होता है. वहीं महंगाई राहत यानी डीआर पेंशनहोल्डर्स के लिए है. इन दोनों को ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स के डेटा अनुसार साल में 2 बार अपडेट किया जाता है. अप्रैल 2026 में सरकार ने इन्हें 2 फीसदी बढ़ाकर बेसिक पे के मुकाबले 60 फीसदी कर दिया था. रिटेल महंगाई दर में हो रही बढ़ोतरी के बीच डीए और डीआर मिडिल क्लास फैमिली के महीने बजट को सपोर्ट दे सकते हैं, पर इनका असर सैलरी की हाइक में नहीं होता है.

फिटमेंट फैक्टर है असली हीरो

फिटमेंट फैक्टर के जरिए ही आपकी टेक होम सैलरी में छप्परफाड़ बढ़ोतरी हो सकती है. ये वो मल्टीप्लायर है जिससे अभी की बेसिक पे से गुणा करके नई बेसिक पे तय होती है. 7वें वेतन आयोग में 2.57 का फिटमेंट फैक्टर लागू किया था, जिससे मिनिमम बेसिक सैलरी 7 हजार रुपये बढ़कर 18 हजार रुपये हो गई थी.

3.83 का फैक्टर लगा तो कितनी बढ़ेगी सैलरी?

8वें वेतन आयोग के लिए अभी फिटमेंट फैक्टर फाइनल नहीं हुआ है. हालांकि कर्मचारी संगठनों जैसे NC-JCM और रेलवे टेक्निकल सुपरवाइजर्स एसोसिएशन ने सरकार से 3.83 के फिटमेंट फैक्टर की मांग की है. अगर सरकार इस मांग को मान लेती है तो फिर सैलरी का स्ट्रक्चर पूरी तरह से बदल जाएगा. अब आपको लेवल के हिसाब से सैलरी हाइक का कैलकुलेशन करके बताते हैं.

  • लेवल 1

लेवल 1 में शुरुआती कर्मचारी शामिल होते हैं. इसमें मिनिमम बेसिक पे अभी के समय 18 हजार रुपये है. ऐसे में 3.83 फिटमेंट के जरिए मिनिमम पे सीधे उछलकर 69 हजार रुपये तक जा सकती है.

  • लेवल 10

इस लेवल में ऑफिसर शामिल होते हैं. 7वें वेतन आयोग से इनकी मिनिमम बेसिक पे 56,100 रुपये है. ऐसे में 3.83 फिटमेंट के जरिए ये 2.15 लाख रुपये पर पहुंच सकती है.

  • लेवल 18

इस लेवल में टॉप ऑफिसर हैं, जिनकी बैसिक सैरी 2.5 लाख रुपये हैं. अगर सरकार संगठनों की बात मानकार 3.83 का फिटमेंट फैक्टर लागू कर देती है तो इनकी बेसिक पे 9.6 लाख रुपये पर पहुंच जाएगी.

कब तक पूरा होगा इंतजार?

सरकार ने नवंबर 2025 में आयोग का गठन किया था. इसके बाद आयोग को रिपोर्ट सौंपने का समय 18 महीने यानी मई 2027 तय किया गया था. अभी के समय में आयोग अलग-अलग यूनियनों के साथ अहम बैठकें कर रहा है. हालांकि पिछले कुछ आयोग के ट्रेक रिकॉर्ड्स को देखें तो 8वें वेतन आयोग को लागू करने में साल 2029 तक का समय लग सकता है. हालांकि एक बात तय है कि 1 जनवरी 2026 से लागू होने की तारीख तक का एरियर कर्मचारियों को दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें- मस्क की SpaceX IPO पर फिडेलिटी की मनमानी, भारतीय दिग्गजों ने कहा- 'भारत होता तो SEBI दिन में तारे दिखा देती'

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
8th Pay Commission, 8th Pay Commission 2026, 8th Pay Commission Allowances Revision, 8th Pay Commission Arrear, 8th Pay Commission Arrear Calculation
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com