विज्ञापन
8 years ago

उत्तर प्रदेश सरकार आज ताजमहल पर विजन डॉक्यूमेंट के लिए मसौदा पेश करेगी. सुप्रीम कोर्ट ने ताजमहल की सुरक्षा और संरक्षण के लिए पूर्व में यूपी सरकार द्वारा प्रस्तुत किए गए विजन डॉक्यूमेंट के मसौदे पर उसे आड़े हाथों लिया था. इस विश्व धरोहर के संरक्षण के लिए जिम्मेदार भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण से कोई परामर्श नहीं लिए जाने पर कोर्ट ने यूपी सरकार की खिंचाई की थी.  पंजाब कैबिनेट ने रिक्तियों को प्रोन्नति के जरिए भरने के लिए अनुसूचित जाति के कर्मचारियों के लिए समूह-ए तथा समूह-बी में 14 प्रतिशत आरक्षण तथा समूह-सी और समूह- डी सेवाओं में 20 प्रतिशत आरक्षण को बहाल करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. महाराष्ट्र में सोमवार को मराठा आरक्षण की मांग को लेकर कई हिस्सों में आगजनी, सड़क जाम, पुलिस पर हमले, बंद की ताजा घटनाएं हुईं, जबकि एक व्यक्ति ने ट्रेन के नीचे कूदकर आत्महत्या कर ली है.  इसके अलावा  देश-दुनिया की राजनीति, खेल एवं मनोरंजन जगत से जुड़े समाचार इसी एक पेज पर जानें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
India News In Hindi, Live Blog
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com