विज्ञापन
8 years ago
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट में नवगठित पांच-सदस्यीय संविधान पीठ समलैंगिक यौन संबंधों, यानी IPC की धारा 377 के मुद्दे पर सुनवाई शुरू हो गई है. वहीं, दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे इन का राष्ट्रपति भवन में पारम्परिक स्वागत किया जाएगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मून जे इन हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय वार्ता भी करेंगे. उधर, लगातार बारिश झेल रही मुंबई में अगले 24 घंटे में भी भारी बारिश की आशंका जताई गई है, और राजस्थान में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. इसके अलावा, देश-दुनिया की राजनीति, खेल एवं मनोरंजन जगत से जुड़े समाचार इसी एक पेज पर जानें.
पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Supreme Court, Section 377
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com