8 years ago
नई दिल्ली:
भारत के दक्षिणी राज्य केरल में कई दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश रविवार को कुछ थम गई, जिससे त्रासदी झेल रहे लोगों को कुछ राहत महसूस हुई होगी, लेकिन सैकड़ों की जान लेने के साथ-साथ लाखों लोगों को बेघर कर गई इस बारिश की वजह से 7,24,649 लोग राहत शिविरों में शरण लिए हुए हैं, और बाढ़ पीड़ितों को मदद देने के उद्देश्य से साढ़े पांच हज़ार से भी ज़्यादा राहत शिविर स्थापित किए गए हैं. रविवार को बारिश के थम जाने के बाद कई शहरों व गांवों में जलस्तर में कमी आई है. इसके अलावा, देश-दुनिया की राजनीति, खेल एवं मनोरंजन जगत से जुड़े समाचार इसी एक पेज पर जानें...