9 years ago
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात के दौरे पर जाएंगे. वे इस दो दिन की यात्रा के दौरान कई परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे. मोदी 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली बार अपने जन्मस्थान वडनगर भी जाएंगे. कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार को हिमाचल प्रदेश के मंडी में एक रैली को संबोधित करेंगे. इन खबरों के साथ-साथ देश-दुनिया, बिज़नेस जगत और खेल की दुनिया में हो रही हर बड़ी गतिविधि के बारे में एक साथ एक ही पेज पर जानें.