8 years ago
नई दिल्ली:
जयपुर यात्रा के दौरान आम सभा को भी संबोधित कर सकते हैं पीएम मोदी. अपने दौरे के दौरान पीएम विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी लेंगे. बेल्जियम ने शुक्रवार देर रात खेले गए फीफा विश्व कप के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में पांच बार की विजेता ब्राजील को 2-1 से हराकर अगले दौर में जगह बना ली है. कजान ऐरेना में खेले गए मुकाबले में मैनचेस्टर सिटी से खलेने वाले मिडफील्डर फर्नाडिन्हो ने 13वें मिनट में आत्मघाती गोल करके बेल्जियम को 1-0 की बढ़त दिलाई. केविन डे ब्रूने ने 31वें मिनट में बेल्जियम के लिए दूसरा गोल किया. ब्राजील के लिए मैच का एकमात्र गोल रेनाटो ऑगस्तो ने 76वें मिनट में किया. सेमीफाइनल में बेल्जियम का सामना मंगलवार को फ्रांस से होगा. इंग्लैंड ने शुक्रवार देर रात यहां सोफिया गार्डन्स स्टेडियम में खेले गए दूसरे टी-20 मैच में भारत को पांच विकेट से हरा दिया। इसी के साथ मेजबान टीम ने तीन टी-20 मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है. छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री शुक्रवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास कूच करते सैकड़ों कार्यकर्ताओं समेत गिरफ्तार हुए. वे प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंपने जा रहे थे. इसके अलावा देश-दुनिया की राजनीति, खेल एवं मनोरंजन जगत के समाचार इसी एक पेज पर जानें.