विज्ञापन
7 years ago
नई दिल्ली:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा का देशव्यापी सदस्यता अभियान शुरू करने के लिए आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे. उन्होंने हवाई अड्डे पर पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा का अनावरण किया.उन्होंने पौधारोपड़ कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया. बाद में बीजेपी के सदस्यता अभियान की शुरुआत करते हुए कहा कि बजट के बाद से सबकी जुबान पर 5 ट्रिलियन डॉलर का अर्थव्यवस्था है. लेकिन कुछ लोग इसे मुश्किल लक्ष्य बता रहे हैं. पीएम मोदी ने कहा ऐसे लोग पेशेवर निराशावादी हैं. दूसरी ओर कांग्रेस नेता राहुल गांधी को मानहानि के मामले में पटना हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है. उनके खिलाफ बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने मामला दर्ज कराया था. कांग्रेस के अध्यक्ष पद से राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद पार्टी की कमान किसे सौंपी जाएगी यह तय नही हो पा रहा है. इसी बीच पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा है कि नया अध्यक्ष कोई युवा ही बनना चाहिए. इसके अलावा देश-दुनिया की राजनीति, खेल एवं मनोरंजन जगत से जुड़े समाचार इसी एक पेज पर जानें..

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
PM Modi In Varanasi, Ind Vs Sri, World Cup 2019
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com