9 years ago
बीजेपी संसदीय बोर्ड ने केंद्रीय मंत्रियों नितिन गडकरी और जुअल ओराम को त्रिपुरा के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है. वे राज्य में मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार का चयन करेंगे. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और पार्टी के महासचिव अरुण सिंह नागालैंड के लिए पर्यवेक्षक बनाए गए हैं. किरेण रिजीजु और अल्फोंस कन्नाथनम मेघालय के लिए पर्यवेक्षक बनाए गए हैं.