8 years ago
पूरे देश में आज जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है. इस खास अवसर पर देशभर में मंदिरों को सजाया गया है तथा झांकियां बनाई गईं और साथ ही विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है. केरल में आई भीषण बाढ़ की वजह से बंद किए गए स्कूल और कॉलेज सोमवार से दोबारा खुलने जा रहे हैं. इसे लेकर कुछ दिन पहले ही एक अधिसूचना भी जारी की गई थी. वहीं आज ममता बनर्जी दार्जिलिंग का दौरा करने वाली हैं. जबकि आज से भगोड़े विजय माल्या के खिलाफ चल रहे मामले की सुनवाई एक बार फिर शुरू होगी. देश-दुनिया की राजनीति, खेल एवं मनोरंजन जगत से जुड़े समाचार इसी एक पेज पर जानें...