भारतीय जनता पार्टी (BJP) की संसदीय दल की बैठक आज, यानी मंगलवार को होने जा रही है, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे. लोकसभा चुनाव में अप्रत्याशित जीत के बाद BJP के संसदीय दल की यह पहली बैठक है, जो सुबह 9:30 बजे से संसद भवन की लाइब्रेरी के जी.एम.सी. बालयोगी सभागृह में होगी. वहीं, उत्तर प्रदेश में उपचुनाव को देखते हुए BSP सुप्रीमो मायावती मंगलवार से जिला स्तर पर बैठकों की शुरुआत करने जा रही हैं. दूसरी ओर, ICC क्रिकेट विश्वकप 2019 के दौरान आज 3 बजे से भारत और बांग्लादेश के बीच मुकाबला होगा. साथ ही, आज से ही गूगल की ईमेल सर्विस जीमेल 'डायनमिक ईमेल' फीचर शुरू करने जा रही है. डायनमिक ईमेल्स की मदद से यूज़र्स मैसेज में रहते हुए ही आसानी से कोई भी एक्शन ले सकेंगे.
पूरी स्टोरी पढ़ें
Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world
BJP, Parliamentary Party Meeting, Mayawati, Bangladesh Vs India, Gmail