CBI बनाम ममता बनर्जी सरकार मामले में CBI की दो अर्जियों पर मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई की, और चीफ जस्टिस रंजन गोगाई की अध्यक्षता वाली तीन जजों की बेंच, जिसमें जस्टिस दीपक गुप्ता और जस्टिस संजीव खन्ना शामिल हैं, ने सारदा चिटफंड मामले में कोलकाता पुलिस के कमिश्नर राजीव कुमार को CBI के सामने पेश होने का आदेश दिया. सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में बंगाल के चीफ सेकेट्री, DGP और कोलकाता के पुलिस आयुक्त राजीव कुमार को अवमानना का नोटिस भी जारी किया है, जिस पर अगली सुनवाई 20 फरवरी को होगी. उधर, असम राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC) मामले में भी सुप्रीम कोर्ट आज सुनवाई करेगा. पिछली सुनवाई में कोर्ट ने कहा था कि असम NRC के अंतिम प्रकाशन की तय सीमा को 31 जुलाई, 2019 से आगे नहीं बढ़ाएगी. इस बीच, मेघालय खान हादसे में भी दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट अहम सुनवाई करेगा. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में रैली को संबोधित करेंगे. उत्तर प्रदेश विधानमंडल का बजट सत्र राज्यपाल राम नाइक द्वारा दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करने के साथ ही आज प्रारंभ होगा. इसके अलावा, देश-दुनिया की राजनीति, खेल एवं मनोरंजन जगत से जुड़े समाचार इसी एक पेज पर जानें...
पूरी स्टोरी पढ़ें
Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world
Mamata Banerjee, CBI, Kolkata Police, Supreme Court