विज्ञापन
7 years ago
नई दिल्ली:

पूर्व विदेश मंत्री और बीजेपी की सीनियर नेता सुषमा स्वराज का मंगलवार रात निधन हो गया. वह 67 वर्ष की थीं. आज 11 बजे तक उनके निवास स्थल पर सुषना स्वराज के अंतिम दर्शन किए जा सकेंगे. दोपहर 12 बजे उनके पार्थिव शरीर को बीजेपी के मुख्यालय लाया जाएगा और दोपहर तीन बजे उनका अंतिम संस्कार होगा. जानकारी के मुताबिक स्वराज को रात करीब साढ़े नौ बजे यहां अस्पताल लाया गया और उन्हें सीधे इमरजेंसी वॉर्ड में ले जाया गया. एम्स के डॉक्टरों ने बताया कि दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर मंगलवार को गहरा दुख व्यक्त किया और कहा कि भारतीय राजनीति के एक गौरवशाली अध्याय का अंत हो गया. पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि भारतीय राजनीति में एक गौरवशाली अध्याय का अंत हो गयाय भारत एक असाधारण नेता के निधन से शोकसंतप्त है, जिन्होंने जनसेवा और निर्धनों के जीवन में सुधार के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया. सुषमा जी अपने आप में अलग थीं और करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणास्रोत थीं.  

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Sushma Swaraj, Sushma Swaraj Passes Away, Sushma Swaraj Funeral
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com