8 years ago
सुप्रीम कोर्ट में नियुक्त किए गए चार नए जज शुक्रवार को शपथ लेंगे. कोलेजियम की सिफारिश के बाद एक दिन में ही राष्ट्रपति ने चारों जजों के नियुक्ति के वारंट जारी कर दिए. हाईकोर्ट के चार चीफ जस्टिस आर सुभाष रेड्डी, जस्टिस हेमंत गुप्ता, जस्टिस एमआर शाह और जस्टिस अजय रस्तोगी को सुप्रीम कोर्ट का जज बनाया गया है. सुप्रीम कोर्ट में जजों के कुल 31 पद स्वीकृत हैं. इन नियुक्तियों के बाद अब सर्वोच्च न्यायालय में जजों की संख्या 29 हो गई है. 30 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट में पांच जजों के कॉलेजियम ने चार नए जजों की नियुक्ति पर स्वीकृति दे दी थी और फिर 31 अक्तूबर को केंद्र सरकार को सिफारिश भेज दी थी.