विज्ञापन
Story ProgressBack
4 years ago

देश-दुनिया की राजनीति, खेल एवं मनोरंजन जगत से जुड़े समाचार इसी एक पेज पर जानें...

Feb 10, 2020 19:48 (IST)
Link Copied
सीबीआई ने नोएडा अथॉरिटी के पूर्व इंजीनियर यादव सिंह को किया गिरफ्तार
Feb 10, 2020 18:25 (IST)
Link Copied
राज्य में सीएए विरोधी प्रदर्शनकारियों पर पुलिस के कथित अत्याचार के खिलाफ कांग्रेस द्वारा कार्रवाई की मांग के बाद एनएचआरसी ने उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस भेजा.
Feb 10, 2020 17:52 (IST)
Link Copied
डीजीसीए ने इंडिगो के कैप्टन को एक यात्री को धमकी देने को लेकर निलंबित किया
डीजीसीए ने इंडिगो के कैप्टन को 14 जनवरी को चेन्नई-बेंगलुरु उड़ान में व्हीलचेयर से चलने वाले एक यात्री को धमकी देने को लेकर तीन महीने के लिए निलंबित किया.

Feb 10, 2020 17:36 (IST)
Link Copied
कांग्रेस ने सामाजिक न्याय मंत्री थावरचंद गहलोत पर आरक्षण के मुद्दे पर लोकसभा को गुमराह करने का आरोप लगाया
Feb 10, 2020 16:30 (IST)
Link Copied
जम्मू कश्मीर नेशनल कान्फ्रेंस के सांसद मोहम्मद अकबर लोन के बेटे हिलाल लोन के खिलाफ जन सुरक्षा कानून के तहत मामला दर्ज : अधिकारी

Feb 10, 2020 15:43 (IST)
Link Copied
इन दिनों केंद्र कोई भी निर्णय करने के पहले राज्यों से विचार-विमर्श नहीं करता है : ममता बनर्जी
इन दिनों केंद्र कोई भी निर्णय करने के पहले राज्यों से विचार-विमर्श नहीं करता है, केन्द्र सरकार को नफरत की राजनीति में व्यस्त रहने के बजाए अर्थव्यवस्था पर ध्यान देना चाहिए : बजट के बाद संवाददाताओं से बातचीत में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा.
Feb 10, 2020 14:55 (IST)
Link Copied
हरियाणा के यमुनानगर में एक युवती का अपहरण कर चार लोगों ने किया रेप, आरोपियों की तलाश जारी
Feb 10, 2020 14:24 (IST)
Link Copied
न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक: छत्तीसगढ़ में मुठभेड़ में सीआरपीएफ के दो कमांडो शहीद, एक नक्सली मारा गया- पुलिस
Feb 10, 2020 13:45 (IST)
Link Copied
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में मुठभेड़ में एक नक्सली की मौत, 4 कोबरा जवान भी घायल
Feb 10, 2020 13:43 (IST)
Link Copied
चुनाव के बाद 'आप' की सरकार बनेगी केजरीवाल के अच्छे काम से और बीजेपी के ज़्यादती से लोग परेशान हैं: रामगोपाल यादव
Feb 10, 2020 13:39 (IST)
Link Copied
गुजरात ATS ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी में  शामिल मुनाफ हलारी मूसा को किया गिरफ्तार, मुंबई के 1993 सीरियल बम धमाकों में भी है आरोपी

Feb 10, 2020 13:35 (IST)
Link Copied
दिल्ली : जामिया समन्वय समिति ने CAA और NRC-NPR के खिलाफ संसद तक निकाला मार्च
Feb 10, 2020 12:55 (IST)
Link Copied
राजस्थान में नवजात बच्चों की मौत के मामले में दाखिल याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने जारी किया नोटिस 
Feb 10, 2020 11:41 (IST)
Link Copied
सबरीमाला मामला: न्यायालय ने विभिन्न धर्मों में धार्मिक स्वतंत्रता की गुंजाइश संबंधी प्रश्नों को लेकर 17 फरवरी से प्रतिदिन सुनवाई करने का प्रस्ताव रखा

सबरीमला: उच्चतम न्यायालय ने कहा कि उसकी पांच न्यायाधीशों की पीठ पुनरीक्षा अधिकार क्षेत्र के तहत अपनी सीमित शक्तियों का प्रयोग करते हुए वृहद पीठ को कानूनी प्रश्न भेज सकती है. उच्चतम न्यायालय ने संविधान के तहत धार्मिक स्वतंत्रता एवं आस्था संबंधी मामलों पर सात प्रश्न तैयार किए, जिनकी सुनवाई नौ न्यायाधीशों की पीठ करेगी. 
Feb 10, 2020 11:26 (IST)
Link Copied
आरक्षण के मुद्दे पर सरकार लोकसभा में आज दे सकती है बयान
Feb 10, 2020 10:39 (IST)
Link Copied
दिल्ली के गार्गी कॉलेज में छात्राओं के साथ अभद्रता मामले को महिला आयोग ने संज्ञान में लिया, टीम जाएगी कैंपस
Feb 10, 2020 08:32 (IST)
Link Copied
Oscars 2020: ब्रैड पिट और लारा डर्न को सर्वश्रेष्ठ सपोर्टिंग एक्टर का खिताब
Feb 10, 2020 07:40 (IST)
Link Copied
शाहीन बाग से नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ जारी धरने को हटाने के लिए दाखिल याचिका पर सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट.
Feb 10, 2020 07:38 (IST)
Link Copied
ओडिशा में गंजाम जिले के गोलंतारा इलाके में रविवार को बिजली के तार के संपर्क में आने से एक बस में आग लग गई. इस दुर्घटना में छह महिलाओं सहित 10 यात्रियों की जलने से मौत हो गई जबकि 22 अन्य जख्मी हो गए.
Feb 10, 2020 07:38 (IST)
Link Copied
फैक्टरी बंद होने की वजह से परेशान 44 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी बेटी और बेटे की कथित रूप से हत्या करके रविवार को हैदरपुर बादली मोड़ मेट्रो स्टेशन पर ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली.
Feb 10, 2020 07:38 (IST)
Link Copied
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वयोवृद्ध विचारक और लेखक पी. परमेश्वरन का शनिवार देर रात निधन हो गया. वह 93 वर्ष के थे.

India Elections | Read Latest News on Lok Sabha Elections 2024 Live on NDTV.com. Get Election Schedule, information on candidates, in-depth ground reports and more - #ElectionsWithNDTV

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
Previous Article
BJP ने 24 प्रदेशों के प्रभारी और सह प्रभारियों की नियुक्ति की, जानें- किसे मिली कहां की जिम्मेदारी
News Flash: सीबीआई ने नोएडा अथॉरिटी के पूर्व इंजीनियर यादव सिंह को किया गिरफ्तार
चुनावी बॉन्ड का डेटा : राजनैतिक दलों को चंदा देने वाले टॉप 32 दानदाता
Next Article
चुनावी बॉन्ड का डेटा : राजनैतिक दलों को चंदा देने वाले टॉप 32 दानदाता
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com
;