विज्ञापन
7 years ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सोमवार को तेलंगाना में जनसभाओं को संबोधित करेंगे. प्रदेश में 11 अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए अभियान तेज हो रहा है. पीएम मोदी ने शुक्रवार को प्रदेश में अपने चुनाव अभियान की शुरूआत की थी. वह यहां एलबी स्टेडियम में भाजपा उम्मीदवार के समर्थन में सोमवार को जनसभा को संबोधित करेंगे. उनकी पार्टी 17 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ रही है. राहुल गांधी सोमवार को प्रदेश के तूफानी दौरे पर आयेंगे. वह जहीराबाद, वानपर्ति और हुजूरनगर में तीन चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे. पीएम मोदी तेलंगाना के अलावा ओडिशा में भी रैली को संबोधित करेंगे. श्रीहरिकोटा से भारत के एमिसैट (ईएमआईएसएटी) उपग्रह को प्रक्षेपित करने के लिए रविवार को उलटी गिनती शुरू हो गई. सोमवार को एमिसैट के साथ ही 28 विदेशी नैनो उपग्रह भी प्रक्षेपित किए जाएंगे. इस मिशन के तहत पहली बार इसरो पृथ्वी की तीन कक्षाओं में उपग्रह स्थापित कर अंतरिक्ष संबंधी प्रयोग करेगा. विपक्ष के नेता चंद्रबाबू नायडू, अखिलेश यादव, केसी वेणुगोपाल, शरद पवार, अरविंद केजरीवाल, सतीश चंद्र मिश्र समेत विपक्ष के 21 नेताओं द्वारा याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी. इस याचिका में EVM के जरिए होने वाले चुनाव में गड़बड़ी की आशंका जताते हुए 50 फीसदी तक VVPAT पर्चियों के EVM से मिलान की मांग की गई थी. कांग्रेस नेता हार्दिक पटेल गुजरात हाईकोर्ट के फ़ैसले के खिलाफ सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर सकते हैं. इसके अलावा देश-दुनिया की राजनीति, खेल एवं मनोरंजन जगत से जुड़े समाचार इसी एक पेज पर जानें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
PM Narendra Modi, ISRO, Supreme Court
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com