विज्ञापन
8 years ago
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज महाराष्ट्र में करीब 41,000 करोड़ रुपये की आवासीय एवं बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे. मुंबई पहुंचते ही PM सबसे पहले एक TV चैनल के कार्यक्रम में पहुंचेंगे और उसके बाद राजभवन में एक किताब ‘टाइमलेस लक्ष्मण' का विमोचन करेंगे. इसके बाद वह ठाणे जिले में ठाणे-भिवंडी-कल्याण मेट्रो रेलमार्ग-5 और दहिशर-मीरा भयंदर मेट्रो रेलमार्ग-9 का शिलान्यास करेंगे. इसके अलावा प्रधानमंत्री नवी मुंबई शहरी नियोजन प्राधिकरण और महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम की आवासीय योजना का भी शुभारंभ करेंगे. इसमें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 18,000 करोड़ रुपये की लागत से 89,771 किफायती आवासों का निर्माण किया जाना है. PM मोदी मंगलवार को पुणे भी जाएंगे. उधर, साउथ कोरिया के विदेशमंत्री दो-दिवसीय दौरे पर भारत आएंगे. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पर्थ में चल रहे दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम को 146 रन से हार का सामना करना पड़ा है, जिससे मेज़बान ऑस्ट्रेलिया सीरीज़ में 1-1 से बराबरी पर आ गया है. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2019 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी भी मंगलवार को ही जयपुर में होगी. इसके अलावा, देश-दुनिया की राजनीति, खेल एवं मनोरंजन जगत से जुड़े समाचार इसी एक पेज पर जानें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
PM Narendra Modi, Rahul Gandhi, Aircel Maxis Case
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com