विज्ञापन
7 years ago

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज पूर्वी दिल्ली में गौतम गंभीर के समर्थन में रैली को संबोधित करेंगे. इसके अलावा पश्चिमी दिल्ली से बीजेपी कैंडिडेट प्रवेश वर्मा के लिए भी योगी आदित्यनाथ चुनाव प्रचार करेंगे. वहीं बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पश्चिम बंगाल में आज तीन जगहों पर पब्लिक मीटिंग करेंगे. टीडीपी नेता चन्द्रबाबू नायडू और कांग्रेस सहित 21 विपक्षी पार्टियों की पुनर्विचार याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा.याचिका में कम से कम 5o प्रतिशत ईवीएम और  वीवीपैट पर्चियों के औचक मिलान की बात कही गई है. वाराणसी से महागंठबंधन के उम्मीदवार तेज बहादुर अपने नामांकन रद्द करने के निर्वाचन अधिकारी के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है और वो सुप्रीम कोर्ट से जल्द सुनवाई की मांग कर सकते हैं. साथ ही सुप्रीम कोर्ट कार्ति चिदंबरम की विदेश जाने की अनुमति वाली याचिका पर भी सुनवाई करेगा. इसके अलावा देश-दुनिया की राजनीति, खेल एवं मनोरंजन जगत से जुड़े समाचार इसी एक पेज पर जानें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
PM Modi, Amit Shah, Supreme Court, Yogi Adityanath
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com