प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 'मन की बात' मासिक रेडियो कार्यक्रम में देशवासियों को संबोधित करेंगे. सुबह 11 बजे आकाशवाणी और दूरदर्शन पर पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण किया जाएगा. यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल का दूसरा 'मन की बात' कार्यक्रम होगा. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज से बेनिन, गाम्बिया और गिनी का दौरा करेंगे. विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को इस संबंध में घोषणा की थी. यह पहली बार होगा जब भारत का कोई राष्ट्र प्रमुख इन तीन पश्चिम अफ्रीकी देशों का दौरा करेगा. विदेश मंत्रालय की सचिव (पूर्व) विजय ठाकुर सिंह ने मीडिया को बताया था कि 28 जुलाई से तीन अगस्त तक चलने वाला यह दौरा इन तीन देशों के साथ भारत के संबंधों को पुनर्जीवित करने के साथ ही इन्हें नयी दिशा भी देगा.दौरे के पहले चरण में राष्ट्रपति कोविंद 28 जुलाई को बेनिन पहुंचेंगे और वहां के राष्ट्रपति पैट्रिस टालोन से अगले दिन प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता करेंगे. इसके अलावा देश में शिया मुसलमानों के सबसे बड़े संगठन ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के आज होने वाले वार्षिक अधिवेशन में मॉब लिंचिंग पर कड़े कानून और शिया समुदाय के लिये सच्चर समिति की तर्ज पर अलग से समिति गठित करने समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी. वहीं, मौसम विभाग ने पूरे उत्तर भारत में आज भी बारिश की संभावना जताई है. इसके अलावा देश-दुनिया की राजनीति, खेल एवं मनोरंजन जगत से जुड़े समाचार इसी एक पेज पर जानें...
पूरी स्टोरी पढ़ें
Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world
PM Modi, President Ramnath Kovind, Breaking News