इंग्लैंड एंड वेल्स में जारी विश्व कप-2019 में मंगलवार को भारत अपने पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से भिड़ेगा. भारतीय टीम लगातार तीसरी बार विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचने में सफल रही है. पहले सेमीफाइनल में भारत बनाम न्यूजीलैंड और इंग्लैंड बनाम आस्ट्रेलिया मैच होंगे. आस्ट्रेलिया, भारत, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की टीमें शनिवार को अंतिम ग्रुप मैच से पहले ही अपने अंतिम चार में प्रवेश करने की बात जान चुकी थीं, बस तालिका में स्थान पर फैसला अंतिम ग्रुप मैच से होना था. कर्नाटक सरकार पर छाए संकट को लेकर कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) की बैठक मंगलवार को होगी. कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने सभी विधायकों को निर्देश दिया है कि वे मंगलवार (नौ जुलाई) को सुबह 9.30 बजे विधानसभा भवन के कॉन्फ्रेंस हॉल में सभी मुद्दों पर चर्चा करें. सुप्रीम कोर्ट रोहिंग्या मुस्लिमों को लेकर दाखिल 12 याचिकाओं पर मंगलवार को सुनवाई करेगा. इसमें रोहिंग्या को वापस म्यांमार भेजने के केंद्र के फैसले को चुनौती देने वाली याचिकाओं के साथ-साथ उन्हें वापस भेजने की याचिकाएं भी शामिल हैं.
पूरी स्टोरी पढ़ें
Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world
India Vs NZ First Semifinal, Karnataka