8 years ago
सुप्रीम कोर्ट में गुरुवार को दिल्ली-NCR में प्रदूषण के मामले में सुनवाई होगी. पिछली सुनवाई के दौरान कोर्ट ने पुराने वाहन ज़ब्त करने का आदेश दिया था. सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में बाहर से आने वाले 10 साल पुराने डीज़ल और 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों को रोकने के आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू करने के लिए कहा था. कोर्ट ने दिल्ली सरकार को 10 साल से अधिक पुराने डीजल और 15 साल से अधिक पुराने पेट्रोल वाहनों की सूची वेबसाइट पर डालने का भी निर्देश दिया था. इन वाहनों के पंजीकरण की समय सीमा खत्म हो गई है.