विज्ञापन
8 years ago

आगामी लोकसभा चुनावों पर चर्चा के लिए गुजरात में मंगलवार को कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक होगी. बैठक के बाद गांधीनगर के अडालज में एक रैली होगी जिसमें कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा राजनीति में आने के बाद पहली बार जनसभा को संबोधित कर सकती हैं. प्रदूषण और देशभर में पटाखे पर बैन को लेकर दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट आज सुनवाई करेगा. असम में NRC मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयोग के सचिव  पेश होंगे. कोर्ट ने सचिव की व्यक्तिगत उपस्थिति की मांग की है क्योंकि एक फरवरी को नोटिस जारी होने के बावजूद चुनाव आयोग का प्रतिनिधित्व किसी ने नहीं किया. दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल मंगलवार को आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी की प्रचार रणनीति का खुलासा करेंगे. सुप्रीम कोर्ट मेघालय माइनिंग को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई करेगा.

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
CWC Meet, LokSabhaPolls2019
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com