49 साल पहले आई शोले मूवी की शौहरत आज भी एक रिकॉर्ड ही है, जिसे कोई छू नहीं सका. इस मूवी की खास बात ये थे कि इसमें हर तरह का फिल्मी मसाला मौजूद था. कॉमेडी का जबरदस्त तड़का था तो एक्शन का धूम धड़ाका भी था.. इसके साथ ही रोमांस और ट्रेजेडी की भी कहानी भरपूर थी. जिसकी वजह से मूवी आज भी लोगों की पहली पसंद है. क्या आप जानते हैं इस मूवी को इतना खास बनाने के लिए इसके बेहद चतुराई से गढ़ गए सीन्स ही नहीं है. बल्कि उन सीन्स में जान डालने के लिए सितारों ने जो मेहनत की है उसका भी भरपूर हाथ है. एक पुरानी वायरल पिक को देखकर ये समझा जा सकता है कि हर सीन के लिए सितारों ने कितनी मेहनत की है.
इस तरह करते थे तैयारी
बॉलीवुड ट्रिविया पीसी नाम के इंस्टाग्राम ने शोले मूवी का ये पिक शेयर किया है. इस पिक में आप देख सकते हैं अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र साथ में दिख रहे हैं. दोनों के कॉस्ट्यूम को देखकर शोले मूवी के फैन्स अंदाजा लगा सकते हैं कि तैयारी किसी सीन की है. दोनों ही एक्टर्स के हाथ में कागज हैं. जो असल में फिल्म के सीन की स्क्रिप्ट हो सकती है. जिसे दोनों बेहद गौर से पढ़ रहे हैं. धर्मेंद्र के मुंह में तो पैन भी दबा है. जो संभवतः इसलिए है कि जरूरत पड़ने पर कोई करैक्शन किया जा सके. दोनों सितारों के हावभाव बता रहे हैं कि वो पूरी गंभीरता से सीन की तैयारी कर रहे हैं.
-
NDTV World Summit 2026 | 'भारत की तरक्की से नेपाल को भी फायदा', नेपाल के वित्त मंत्री ने क्यों कहा? -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान
साथ में हैं डायरेक्टर
अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र के साथ एक और शख्स इस पिक में दिख रहा है. ये फिल्म के डायरेक्टर रमेश सिप्पी हैं. जो सीन को समझने में दोनों एक्टर्स की मदद कर रहे हैं. आप को बता दें कि फिल्म शोले साल 1975 में रिलीज हुई थी. जिसमें अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र ने जय और वीरू का रोल किया था. उनके अलावा हेमा मालिनी, जया भादुड़ी, संजीव कुमार और अमजद खान भी फिल्म में अहम भूमिका में थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं