विज्ञापन

करवा चौथ का 53 साल पुराना वो गाना जो आज भी है हर सुहागिन की पहली पसंद, लेकिन कोई नहीं चाहेगी सौदागर वाले अमिताभ बच्चन जैसा हस्बैंड

करवा चौथ पर महिलाओं की पसंदीदा प्लेलिस्ट में शामिल रहने वाला गाना, जो 53 साल बाद भी हर औरत का फेवरेट है. आशा भोसले की आवाज और रविंद्र जैन के संगीत से सजे इस गाने में सजने-संवरने की खुशी को खूबसूरती से बयां किया गया है. लेकिन दिलचस्प है इसकी कहानी, जिसमें दिखाया गया पति कोई भी औरत नहीं चाहेगी.

करवा चौथ का 53 साल पुराना वो गाना जो आज भी है हर सुहागिन की पहली पसंद, लेकिन कोई नहीं चाहेगी सौदागर वाले अमिताभ बच्चन जैसा हस्बैंड
करवा चौथ का 53 साल पुराना वो गाना जो आज भी है हर सुहागिन की पहली पसंद
IMDB
नई दिल्ली:

करवा चौथ आने वाला है और इस खास मौके पर हिंदी सिनेमा में कई ऐसे गाने बने हैं, जो औरतों के सोलह श्रृंगार से लेकर पति के लिए उनके प्यार को बयां करते हैं. आज हम 53 साल पुराने एक ऐसे ही गाने की बात करेंगे, जिसे करवा चौथ पर सोलह श्रृंगार करते हुए जब भी कोई औरत अपने पति के लिए तैयार होती है, तो ये गाना जरूर याद आ जाता है. इस गाने में पति के लिए सजने की खुशी और उसके लिए प्यार साफ झलकता है. लेकिन हम जिस फिल्म के गाने की बात कर रहे हैं, उसकी कहानी सुनकर शायद आप भी यही कहेंगे कि सजना तो ऐसा ही हो, लेकिन पति ऐसा बिल्कुल भी नहीं होना चाहिए. 

हम बात कर रहे हैं साल 1973 में आई फिल्म सौदागर के गाने की, जिसमें अमिताभ बच्चन ने मोती का किरदार निभाया था. जो अपने फायदे के लिए एक विधवा से शादी करता है और फिर उसे छोड़ देता है. फिल्म की कहानी इस खूबसूरत गाने को एक दिलचस्प मोड़ देती है. तो आइए जानते हैं कौन सा है वो गाना.  

53 साल बाद भी कायम है गाने का जादू

फिल्म सौदागर का गाना जिसे आइने के सामने तैयार होते हुए आपने भी जरूर गुनगुनाया होगा. जी हां, हम बात कर रहे हैं 'सजना है मुझे सजना के लिए' जो फिल्म 'सौदागर' का फेमस गाना है. इस गाने के बोल और संगीत के रविंद्र जैन ने तैयार किया था, जिसे आशा भोसले ने अपनी सुरीली आवाज से और खास बना दिया. इस गाने के हर बोल को सुनकर के इससे कनेक्ट किया जा सकता है. इस गाने में संजने-संवरने की खुशी और किस तरह से तैयार होना है इसको बेहद ही खूबसूरती से पेश किया गया है. यही वजह है कि शादी-ब्याह और सोलह श्रृंगार की बात हो, तो ये गाना आज भी लोगों की जुबान पर आ जाता है. गाने के बोल कुछ इस तरह हैं-

यह भी पढ़ें | करवाचौथ का गाना, महिलाएं कर रही हैं 25 साल से डांस, अलका, उदित, कविता, अमित, सोनू ने मिलकर बनाया सुपरहिट

सजना है मुझे सजना के लिए
सजना है मुझे सजना के लिए
ज़रा उलझी लटें संवार दूं
हर अंग का रंग निखार लून
के सजना है मुझे सजना के लिए
सजना है मुझे सजना के लिए
पानी पड़े तन पे तो शोले निकले
जाने कैसे आँगन में बदन जल
पानी पड़े तन पे तो शोले निकले
जाने कैसे आँगन में बदन जल
दिन भर की थकान उतार लूँ
हर अंग का रंग निखार लून
के सजना है मुझे सजना के लिए
सजना है मुझे सजना के लिए

अमिताभ बच्चन बने थे ऐसा पति, जिसे कोई नहीं चाहेगा

बात करें फिल्म 'सौदागर' की कहानी की तो इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के साथ नूतन और पद्मा खन्ना ने लीड रोल प्ले किया था. सुधेंदु रॉय के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अमिताभ ने मोती का किरदार निभाया था, जो गुड़ बेचने का काम करता है. लेकिन उसे फूलबानों (पद्मा खन्ना) से प्यार हो जाता है. लेकिन शादी करने के लिए उसके पास पैसे उतने पैसे नहीं होते हैं. इस वजह से वो महजुबीन (नूतन) जो एक विधवा होती है उससे शादी कर लेता है. वो उसके साथ काम में मदद करती है, मोती उससे मेहनत करवाकर पैसे जमा करता है और फिर उसको तलाक दे देता है. असल जिंदगी में कोई भी औरत इस तरह का पति नहीं चाहेगी.

रविंद्र जैन के संगीत ने गाने को बनाया यादगार

फिल्म 'सौदागर' को खास बनाने में सिर्फ इसकी कहानी ही नहीं, बल्कि इसका संगीत भी काफी अहमियत रखता है. फिल्म के साउंडट्रैक की बात करें तो इसमें कुल 7 गाने हैं. रविंद्र जैन ने ही इसका  संगीत तैयार किया और गाने भी लिखे. वहीं इन गानों को आवाज दी किशोर कुमार, आशा भोसले, मोहम्मद रफी, आरती मुखर्जी, मन्ना डे और लता मंगेशकर ने. इसके सात गाने कुछ इस तरह थे 'सजना है मुझे सजना के लिए', 'तेरा मेरा साथ रहे', 'क्यों लायो सइया पान', 'हुस्न है या कोई कयामत है', 'दूर है किनारा',  'तेरा-मेरा साथ रहे' , 'मै हूं फूलबानो' और 'हर हसीन चीज का मैं तलबगार हूं'.

फिल्म सौदागर की कहानी बंगाली लेखक नरेंद्रनाथ मित्र की कहानी 'रस' पर बेस्ड थी. इसकी हानी भले ही एक स्वार्थी पति की थी, लेकिन उसका यह गाना प्यार और सजने-संवरने का खूबसूरत एहसास बनकर आज भी लोगों के दिलों में बसा है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Karwa Chauth Songs, Karwa Chauth Songs Dedicated To Husband, Hindi Songs, Ndtv Hindi, Amitabh Bachchan Song
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com