विज्ञापन

शिल्पी राज का वो गाना जो 5 साल से सुपरहिट, यूट्यूब पर 22 करोड़ व्यूज, आम्रपाली-निरहुआ की मूवी में भी उड़ाया गर्दा

शिल्पी राज और नीलम गिरी का एक 5 साल पुराना भोजपुरी है गाना है जो यट्यूब पर 22 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है. ये आम्रपाली दुबे और निरहुआ फिल्म मे भी सुनाई दिया तो इसने धूम मचाकर रख दी.

शिल्पी राज का वो गाना जो 5 साल से सुपरहिट, यूट्यूब पर 22 करोड़ व्यूज, आम्रपाली-निरहुआ की मूवी में भी उड़ाया गर्दा
शिल्पी राज का 5 साल पुराना गाना, जिस पर परफॉर्म कर चुकी हैं नीलम गिरी और आम्रपाली दुबे
youtube

शिल्पी राज वो भोजपुरी सिंगर हैं जिनके भोजपुरी सॉन्ग रिलीज होते ही वायरल हो जाते हैं. अगर शिल्पी राज के गाने में एक्ट्रेस नीलम गिरी हैं तो यह हिट होने की गांरटी बन जाते हैं. तभी तो शिल्पी राज और नीलम गिरी का भोजपुरी सॉन्ग 'गोदनवा' पांच साल से यूट्यूब पर छाए हुए है. ये गाना पांच से साल से यूट्यूब पर गर्दा उड़ाए हुए है. सुपरहिट सॉन्ग 'गोदनवा' को यूट्यूब पर 22 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है. आपको पता है कि 2023 की भोजपुरी सिनेमा के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ और भोजपुरी की यूट्यूब क्वीन आम्रपाली दुबे की फिल्म फसल में भी ये गानमा सुनाई दे चुका है. आइए जानते हैं इस गाने में क्या है खास और यूट्यूब पर फैन्स की क्या है राय?

पांच साल से यूट्यूब पर छाया गोदनवा 

भोजपुरी सॉन्ग 'गोदनवा' 14 सितंबर 2021 को यूट्यूब पर रिलीज हुआ था. 'गोदनवा' को शिल्पी राज ने गाया है. गाने के बोल गीतकार विजय चौहान ने लिखे हैं. आर्य शर्मा ने इसका म्यूजिक दिया है. इस गाने के डायरेक्टर आर्यन देव हैं. बता दें कि नीलम गिरी और शिल्पी राज के गरईया मछरी, बदरवा, कोंहड़ा के फुलवा जैसे कई गाने यूट्यूब पर खूब वायरल हो चुके हैं. इस गाने को यूट्यूब पर 220 मिलियन (22 करोड़) से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. 

गोदनवा पर फैन्स रिएक्शन

गोदनवा गाने पर यूट्यूब के कमेंट बॉक्स में फैन्स जमकर प्यार लुटा रहे हैं. एक फैन ने कहा कि शिल्पी राज की आवाज में जादू है यार. तो वहीं एक ने दावा किया कि उसने इस गाने को 1000 से ज्यादा बार सुना है. ये हैलो कौन और प्रिया है के बाद भोजपुरी के बेहतरीन गानों में से एक है. ना कोई फूहड़ता सिर्फ अच्चा संगीत और बोल. इस तरह फैन्स को ये गाना आज भी उतना ही पसंद आ रहा है.

निरहुआ-आम्रपाली की फसल में भी गोदनवा

गोदनवा सॉन्ग उनकी भोजपुरी फिल्म फसल में भी नजर आ चुका है. इस गाने में आम्रपाली और निरहुआ एक मेले में नजर आ रहे हैं. जहां पर निरहुआ के लिए आम्रपाली डांस करते हुए नजर आ रही हैं. फैन्स को उनका ट्रेडिशनल अवतार बहुत पसंद आया. बता दें कि इसी फिल्म का गाना मरून कलर सड़िया भी खूब पॉपुलर हो चुका है.

भोजपुरी सिंगर शिल्पी राज स्पॉटीफाई पर भी काफी फेमस है और उन्होंने पेज पर बताया है कि मंथली उनके 35 लाख श्रोता हैं. इस तरह उनकी लोकप्रियता का अंदाजा लग जाता है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shilpi Raj, Godanwa Song, Shilpi Raj Bhojpuri Song, Bhojpuri News, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com