विज्ञापन

जब बड़ी गाड़ी का फायदा उठाकर अमिताभ बच्चन की पार्टी में बिन बुलाए घुस गए थे मीका सिंह, फिर जो हुआ...

सिंगर मीका सिंह ने हाल ही में क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की दीपावली पार्टी से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा सुनाया. उन्होंने बताया कि एक समय ऐसा था, जब वह अमिताभ बच्चन की मशहूर दीपावली पार्टी में शामिल होने का सपना देखते थे.

जब बड़ी गाड़ी का फायदा उठाकर अमिताभ बच्चन की पार्टी में बिन बुलाए घुस गए थे मीका सिंह, फिर जो हुआ...
जब बड़ी गाड़ी का फायदा उठाकर अमिताभ बच्चन की पार्टी में बिन बुलाए घुस गए थे मीका सिंह
NDTV

सिंगर मीका सिंह ने हाल ही में क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की दीपावली पार्टी से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा सुनाया. उन्होंने बताया कि एक समय ऐसा था, जब वह अमिताभ बच्चन की मशहूर दीपावली पार्टी में शामिल होने का सपना देखते थे. एक बार तो वह बिना न्योते के ही पार्टी में पहुंच गए थे, लेकिन फिर एक एहसास के कारण उन्हें वापस लौटना पड़ा. शो में किस्सा सुनाते हुए मीका ने कहा कि वह अक्सर दीपावली के दौरान अमिताभ बच्चन के घर के सामने से गुजरते थे. उस समय बिग बी की दीपावली पार्टी काफी मशहूर हुआ करती थी, जिसमें फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे शामिल होते थे. उनकी भी इच्छा थी कि कभी उन्हें इस पार्टी में शामिल होने का न्योता मिले.

मीका सिंह ने क्या बोला

शो के होस्ट अमिताभ बच्चन से मीका ने कहा, ''मैं आपके घर के आगे से जाता था. आपकी दीपावली पार्टी बहुत मशहूर होती थी. वहां बहुत सारे सुपरस्टार आते थे और सबसे बड़े सुपरस्टार तो खुद अमिताभ बच्चन हैं. जब भी उनकी दीपावली पार्टी होती थी, मैं उनके गेट के सामने से गुजरता था. मेरी बहुत इच्छा होती थी कि कब मैं इनके घर जाऊंगा और कब मुझे वहां से बुलावा आएगा.''

इसके बाद मीका ने बताया कि एक बार उन्होंने अपनी बड़ी कार की मदद से पार्टी में एंट्री करने की कोशिश की. 

उन्होंने कहा, ''मैंने घर बड़ा नहीं लिया था, लेकिन मेरी गाड़ी बहुत बड़ी थी. उसे देखकर सबको लगता था कि गाड़ी के अंदर कोई सुपरस्टार बैठा है. अमिताभ बच्चन के घर पर दीपावली पार्टी चल रही थी. वहां मीडिया और सिक्योरिटी मौजूद थी. मैं गेट के सामने गया और हॉर्न बजाया. सिक्योरिटी वालों ने गेट खोल दिया, क्योंकि उन्हें लगा कि कोई बड़ा सुपरस्टार आया है. मैंने चश्मा पहन रखा था और गाड़ी के शीशे भी काले थे. इस तरह मैं अंदर घुस गया.''

मीका सिंह ने सुधारी गलती

हालांकि, मीका को जल्द ही एहसास हो गया कि वह बिना बुलाए पार्टी में पहुंच गए हैं. इसके बाद उन्होंने अपनी कार पीछे की और वहां से निकल गए. मीका ने बताया कि बाद में अमिताभ बच्चन का उन्हें मैसेज आया, जिसमें उन्होंने अगली बार सीधे मिलने आने के लिए कहा. यही उनकी महानता है.

मीका की यह बात सुनने के बाद अमिताभ बच्चन ने अपने घर में त्योहारों के दौरान मेहमानों के स्वागत की परंपरा के बारे में बताया. 

उन्होंने इसका श्रेय अपनी पत्नी और अभिनेत्री-राजनेता जया बच्चन को दिया. उन्होंने कहा, ''हमारी तरफ से जो न्योता जाता है, चाहे दीपावली का त्योहार हो, होली का हो या कोई और त्योहार, जया जी कहती हैं कि यह खुला घर है. जो भी आना चाहे, वह आ सकता है.''
यह भी पढ़ें | 48 साल पुरानी फिल्म के 7 के सात सुपरहिट गाने, अमिताभ बच्चन-विनोद खन्ना आखिरी बार आए साथ

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mika Singh, Mika Singh And Amitabh Bachchan, Amitabh Bachchan, Mika Singh  news, Amitabh Bachchan Film
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com