बॉलीवुड में कुछ गाने ऐसे होते हैं, जिन्हें सुनते ही पुराने दिनों की यादें ताजा हो जाती हैं. प्यार, शरारत और कम उम्र में दिल लगाने की मासूमियत से भरा ऐसा ही एक गाना है ‘मैं सोलह बरस की'. साल 1980 में आई फिल्म ‘कर्ज' के इस गाने को किशोर कुमार और लता मंगेशकर ने अपनी आवाज दी थी. आनंद बख्शी के लिखे बोल और लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल का संगीत आज भी लोगों को पसंद आता है. गाने में एक तरफ सोलह बरस की उम्र का जिक्र है, तो दूसरी तरफ सत्रह बरस के होने की बात. यही नोकझोंक इस गीत को खास बनाती है. ऋषि कपूर और टीना मुनीम पर फिल्माया गया यह गाना चार दशक से ज्यादा समय बीतने के बाद भी पुराने हिंदी फिल्मी गीतों के चाहने वालों के बीच अपनी जगह बनाए हुए है.
ऋषि कपूर और टीना मुनीम की जोड़ी ने पर्दे पर बिखेरा जादू
‘मैं सोलह बरस की' गाना फिल्म ‘कर्ज' का हिस्सा है, जिसका निर्देशन सुभाष घई ने किया था. फिल्म में ऋषि कपूर, टीना मुनीम, सिमी गरेवाल, राज किरण और प्राण जैसे कलाकार नजर आए थे. इसकी कहानी पुनर्जन्म और बदले के इर्द-गिर्द घूमती है. ऋषि कपूर ने फिल्म में मॉन्टी ओबेरॉय नाम के एक रॉकस्टार का किरदार निभाया था. मॉन्टी को बार-बार पिछले जन्म से जुड़ी घटनाओं के सपने आते हैं. धीरे-धीरे उसे अपने अतीत और एक पुराने कत्ल के रहस्य का पता चलने लगता है.
-
AI नहीं खा सकता है आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: राज्यों के बीच हो CEO जैसी रेस... देश की अर्थव्यवस्था पर बोले निखिल कामत -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
"AI को वैसा पुराना कंप्यूटर मत समझो..." स्वामी सर्वप्रियानंद ने चेतावनी -
NDTV World Summit 2026: बॉलीवुड से ग्लोबल स्टेज तक, Mohini Dey के 20 साल के सफर की अनसुनी बातें -
'सेहत को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी..' लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी राजीव मेहता की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: Africa50 से कैसे बदल रही है अफ्रीका की तस्वीर? CEO जलाल खिमजी ने बताया -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे
फिल्म में रोमांस के साथ रहस्य और संगीत का भी खास मेल देखने को मिलता है. ‘एक हसीना थी', ‘ओम शांति ओम' और ‘दर्द-ए-दिल, दर्द-ए-जिगर' जैसे गानों ने भी फिल्म को यादगार बनाने में अहम भूमिका निभाई. हालांकि, ‘मैं सोलह बरस की' का अंदाज बाकी गानों से अलग है. इसमें प्यार भरी छेड़छाड़ और कम उम्र में दिल के मचलने की बात है, जो इसे सुनने में मजेदार बनाती है.
बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा था ‘कर्ज' का प्रदर्शन?
11 जून 1980 को रिलीज हुई ‘कर्ज' को आज हिंदी सिनेमा की यादगार फिल्मों में गिना जाता है. फिल्म के संगीत को खास तौर पर पसंद किया गया और लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल के काम को भी सराहना मिली. हालांकि, रिलीज के समय फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर वैसी कामयाबी नहीं मिली, लेकिन बाद में इसे कल्ट का दर्जा मिला. समय के साथ ‘कर्ज' की लोकप्रियता बढ़ती गई और इसके गाने लोगों की यादों में बस गए.
ये भी पढ़ें: 'पीता तो कहां होता' दलेर मेहंदी का पुराना वीडियो, 13 साल की उम्र में किया था शराब को हाथ ना लगाने का वादा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं