विज्ञापन
4 years ago

Ind vs SL: एशिया कप (Asia Cup 2022) में मंगलवार को श्रीलंका ने भारत को 6 विकेट से हराकर चौंका दिया. दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इस रोमांचक मैच में श्रीलंकाई टीम ने 174 रन के टारगेट को 19.5 ओवर में 4 विकेट गवां कर हासिल किया. इसी के साथ सुपर 4 स्टेज में उन्होंने दूसरी जीत दर्ज की. पथुम निसानका (52 रन) और कुसल मेंडिस (57 रन) की सलामी जोड़ी ने इस जीत में बड़ी भुमिका निभाई. जबकि भानुका राजपक्षे (नाबाद 25 रन) और कप्तान दासुन शनाका (नाबाद 33 रन) ने मैच को खत्म करने का काम किया. दोनों ने पांचवे विकेट के लिए 64 रन का साझेदारी की. भारत की ओर से युजवेंद्र चहल ने तीन विकेट चटकाए. टीम इंडिया ने 20 ओवर में 173/8 का स्कोर खड़ा किया था. जिसमें कप्तान रोहित शर्मा ने 41 गेंद पर 72 रन बनाए, जिसमें 5 चौंके और चार छक्के शामिल रहे. सूर्यकुमार यादव ने 34 रन का योगदान दिया. श्रीलंका के लिए चमिका करुणारत्ने और शनाका ने दो-दो विकेट लेने का काम किया. श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका को 2 विकेट और नाबाद 33 रन के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' का अवार्ड दिया गया. 

India vs Sri Lanka: दोनों टीमें इस प्रकार रही.

भारत (प्लेइंग XI): केएल राहुल, रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दीपक हुड्डा, हार्दिक पांड्या, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह

श्रीलंका (प्लेइंग XI): पथुम निसानका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), चरिथ असलंका, दनुष्का गुणाथिलका, भानुका राजपक्षे, दासुन शनाका (कप्तान), वनिन्दु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, महेश थीक्षाना, असिथा फर्नांडो, दिलशान मदुशंका
 

India vs Sri Lanka Asia Cup 2022 Super Four Match 3 IND vs SL Score Commentary

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Rohit Gurunath Sharma, Madagamagamage Dasun Shanaka, India, Sri Lanka, Asia Cup 2022, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com